फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Senior AAP leader Anurag Dhanda reached Sirsa, said - BJP is troubling people in the name of PPP

Sirsa News: सिरसा पहुंचे आप के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा, बोले- पीपीपी के नाम पर लोगों को परेशान कर रही है भाजपा

Wed, 24 May 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 24 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Senior AAP leader Anurag Dhanda reached Sirsa, said - BJP is troubling people in the name of PPP
पीपीपी की त्रुटियों को ठीक करवाने को लेकर लगाए आप के धरने पर पहुंचे अनुराग ढांडा।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि ऐसी सरकार जो आम लोगों की नहीं सुनती, ऐसी सरकार जो झूठ की कहानी पर टिकी हुई है। ऐसी अहंकारी सरकार के मुख्यमंत्री को सिरसा के लोगों ने जनसंवाद कार्यक्रम में मुंहतोड़ जवाब दिया। वह शहर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सिरसा की जनता ने बता दिया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अगर आप जनता से बात करने आए हैं, तो आपको सवालों का जवाब देना पड़ेगा। नहीं तो ये जनसंवाद का ढोंग बंद किजिए। उन्होंने कहा कि सीएम ने अगले एक महीने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। इसका श्रेय भी सिरसा की जनता को जाता है।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा परिवार पहचान पत्र को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से दिए जा रहे धरने पर गए। उन्होंने कहा कि पीपीपी को लेकर पूरे प्रदेश में षड्यंत्र किया गया। प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर पहले प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया और उसने सबकी प्रॉपर्टी आईडी का नाश कर दिया। उसके बाद परिवार पहचान पत्र के नाम पर लोगों के साथ षड्यंत्र कर लोगों को परेशान किया गया। आम आदमी पार्टी आने वाले समय में उसका भी खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहलवानों को लेकर बोले ढांडा : मेडल जीतते थे तो नहीं दिखती थी जाति
उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को लेकर कहा कि जब पहलवान मेडल जीतते थे तब तो किसी को उनकी जाति और प्रदेश नहीं दिखता था। तब तो प्रधानमंत्री मोदी इनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए आगे रहते थे। आज जब ये न्याय पाने के लिए सड़कों पर हैं तो प्रधानमंत्री के मुख से एक शब्द तक नहीं निकलता। जब तक पहलवानों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक आम आदमी पार्टी पहलवानों के साथ खड़ी है। इस मौके पर कुलदीप गदराना, वीरेंद्र कुमार, हैप्पी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed