फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Scuffle with police team in village Keharwala, outpost incharge's uniform torn

Sirsa News: गांव केहरवाला में पुलिस टीम से हाथापाई, चौकी इंचार्ज की वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with police team in village Keharwala, outpost incharge's uniform torn
रानियां (सिरसा)। गांव केहरवाला में रविवार को मेडिकल स्टोर पर छापा मारने गई पुलिस टीम से मारपीट की गई और पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाड़ दी। आरोपियों में एक आरोपी दिल्ली पुलिस का कर्मचारी है। रानिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीवन नगर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ढुढि़यांवाली बस स्टैंड क्षेत्र में मौजूद थी।
विज्ञापन

टीम को सूचना मिली कि गांव केहरवाला में एक व्यक्ति घर में मेडिकल स्टोर चलाकर प्रतिबंधित दवाइयां बेच रहा है। पुलिस ने एक नकली ग्राहक को 500 रुपये देकर उक्त मेडिकल पर प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल खरीदने के लिए भेजा। मेडिकल संचालक ने बिना पर्ची के उसको 30 गोलियां व कैप्सूल दे दिए। इसके बाद पुलिस ने जब स्टोर पर छापा मारा तो संचालक विनोद कुमार ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान विनोद के परिजन भी आ गए। इसमें एक व्यक्ति ने अपने आपको दिल्ली पुलिस का अफसर बताते हुए पुलिसकर्मियों के साथ गलत बर्ताव किया। उक्त लोगों ने विनोद को छुड़वाने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम के साथ हाथापाई की। आरोपियों ने जीवन नगर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार की वर्दी के बटन तोड़ दिए। दलीप पुत्र मनीराम जोकि दिल्ली पुलिस का कर्मचारी है, उसने पुलिसकर्मियों से मारपीट की। रानियां थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि पुलिस ने मेडिकल संचालक विनोद कुमार, उसकी धर्मपत्नी राजेश्वरी, दलीप पुत्र मनीराम, वेदपाल पुत्र आशाराम सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed