फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sardar patel prize application upto 31

Sirsa News: सरदार पटेल पुरस्कार के लिए 31 तक आवेदन

Tue, 21 Jul 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
sardar patel prize application upto 31
सिरसा। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और संस्थानों से सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए इच्छुक व्यक्ति, संस्थान और संगठन 31 जुलाई तक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य उन लोगों के योगदान को मान्यता देना है, जिन्होंने अपने कार्यों, प्रयासों और नवाचारों से राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त बनाया है तथा समाज में भाईचारे, समरसता और राष्ट्रहित की सोच को नई दिशा दी है। सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से प्रेरित यह पुरस्कार देश में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी घोषणा प्रतिवर्ष 31 अक्तूबर, यानी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर की जाती है तथा चयनित विजेताओं को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है। एक वर्ष में अधिकतम तीन पुरस्कार ही प्रदान किए जाते हैं ताकि इसकी गरिमा और विशिष्टता बनी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed