फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Saral portal increased the difficulty of the candidates

Sirsa News: सरल पोर्टल ने बढ़ाई अभ्यर्थियों की कठिनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Saral portal increased the difficulty of the candidates
डिंग मंडी। हरियाणा में सीईटी फॉर्म के लिए एक अप्रैल के बाद जारी नए जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता ने अभ्यर्थियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सरल पोर्टल तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा है। पोर्टल पर बढ़ते दबाव के चलते यह बार-बार क्रैश हो रही है। सिरसा में वीरवार को कुछ इसी तरह के हालात देखने को मिले।
विज्ञापन


सरल पोर्टल पर आई तकनीकी खामियों के कारण तहसील से लेकर नगर परिषद के कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ी। इतना ही नहीं, आमजन को जाति प्रमाण पत्र, मेरिज रजिस्ट्रेशन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


इस दौरान तहसील कार्यालय में आधार की सुविधा बंद रही। इस कारण तहसील में रजिस्ट्री करवाने में आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। गौरतलब है कि सरल पोर्टल में दिक्कत होने के कारण सबसे अधिक परेशानी अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र बनवाने वालों को हो रही है। कई आवेदकों ने 28 मई को फॉर्म भरने के बावजूद अब तक सर्टिफिकेट नहीं प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आवेदन पूर्ण करने में लग रहा आधा घंटा

सीएससी संचालकों राजेश कुमार ने बताया कि सिस्टम बेहद धीरे चल रहा है। एक आवेदन पूर्ण करने में 30 से 40 मिनट का समय लग रहा है। जब आवेदन पूर्ण हो जाता है तो साइट अपने आप ही आवेदन कर्ता के माता पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र मांगने लग जाती है। जो ज्यादा परेशान करने वाला है। अहम बात यह है कि इस दस्तावेज की जरूरत ही नहीं होती है। परिवार पहचान पत्र आवेदन में कई बार ऐसी दिक्कत देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर इसी प्रकार जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए डेथ सर्टिफिकेट की भी मांग की जा रही है, जो कई मामलों में बेमानी है। सीएससी से लेकर साइबर कैफे तक बच्चे चक्कर लगा रहे है।





--------साइट में परेशानी वीरवार को कम हुई है। हालांकि, साइट धीरे चल रही थी। इस संबंध में मैसेज डालकर सभी को धीरे-धीरे शांतिपूर्वक आवेदन करने के लिए कहा गया था। साइट पर लोड ज्यादा होने के बाद कई बार लगातार अभ्यर्थी आवेदन करता रहता है। इससे ज्यादा दिक्कत आती हैं।

- सिकंदर, डीआईओ, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article