{"_id":"683de83ad6d8fda951077b21","slug":"sanwara-murder-case-main-accused-girls-father-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-138845-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांवरा हत्याकांड : मुख्य आरोपी लड़की का पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांवरा हत्याकांड : मुख्य आरोपी लड़की का पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रोहताश
सिरसा। गांव रूपावास के सांवरा हत्याकांड मामले में सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी लड़की के पिता रोहताश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। आरोपी रोहताश को चोपटा क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया है।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि रिमांड अवधि में आरोपी रोहताश से हत्या में प्रयुक्त लाठी व डंडे की बरामदगी की जाएगी। इसके अलावा हत्या में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछा जाएगा। जो भी हत्या में शामिल पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की तीन टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं, पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए उनके घर के बाहर दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डायल 112 की गाड़ी को गांव में लगातार गश्त कर रही है।
यह था मामला
दरअसल, गांव रूपावास निवासी ईश्वर (25) पुत्र साधूराम करीब डेढ़ माह पहले गांव की एक लड़की को भगाकर ले गया था। जिस लड़की को वह भगाकर ले गया था उसका घर उसके चचेरे भाई सांवरा पुत्र रामेश्वर के घर के सामने है। लड़की के पिता रोहताश व अन्य घरवालों को शक था कि उनकी बेटी को भगाकर ले जाने में ईश्वर का साथ सांवरा ने भी दिया। इससे दोनों परिवारों में रंजिश हो गई। इसके बाद 30 अप्रैल को गांव पहुंचने पर रोहताश और उसके रिश्तेदारों ने सांवरा को चारपाई पर रस्सी से बांधकर लाठी व डंडों से बेरहमी से पीटा। उक्त लोग सांवरा को तब तक पीटते रहे जब तक वह मर नहीं गया। इसके बाद रोहताश व उसके रिश्तेदार भाग गए। इसके बाद पुलिस ने मृतक रामेश्वर के बयान पर लड़की के पिता रोहताश सहित 8 लोगों पर केस दर्ज किया था।