फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sandeep emerged victorious in the 10 km and 5 km running events.

Sirsa News: 10 और 5 किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में संदीप ने बाजी मारी

Thu, 22 Oct 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 22 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sandeep emerged victorious in the 10 km and 5 km running events.
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक मीट के दौरान दौड़ में भाग लेने वाले ​खिलाड़
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित की गई। इसमें लड़कों की 10 और 5 किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में संदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि लड़कियों की 3 किलोमीटर दौड़ में ओमशांति विजेता रहीं।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता सिंह ने ट्रैक पर हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में प्राचार्या डॉ. अनीता सिंह ने विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, त्वरित निर्णय लेने और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का साहस विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. बबलेश, सहायक प्रोफेसर राजेंद्र सिंह और सुपरीटेंडेंट सचिन कुमार उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता डॉ. सत्यपाल, डॉ. सूरज रंजन, डॉ. गुलाबवती और प्रो. हैप्पी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं से खेल भावना, भाईचारे, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलता है।

यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम:
लड़कों की 10 किलोमीटर दौड़ में संदीप ने 38 मिनट 40 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। सोनू 40 मिनट 34 सेकंड के साथ दूसरे और रोहित 40 मिनट 57 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 5 किलोमीटर दौड़ में संदीप ने 16 मिनट 43 सेकंड का समय लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। चंद्र मोहन 17 मिनट 45 सेकंड के साथ दूसरे और करण 17 मिनट 52 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 3 किलोमीटर दौड़ में ओमशांति ने 16 मिनट 38 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। कौशल्या 20 मिनट 2 सेकंड के साथ दूसरे और सुशीला 20 मिनट 16 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed