फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rural sanitation workers staged a sit-in protest and raised slogans at the Mini Secretariat

Sirsa News: लघु सचिवालय में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने धरना दे की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers staged a sit-in protest and raised slogans at the Mini Secretariat
लघु सचिवालय में धरना देते ग्रामीण सफाई कर्मचारी।
सिरसा। चार लेबर कोड के विरोध में और अपनी मांगों के लिए जिलेभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी मंगलवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सुबह लघु सचिवालय में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों उपायुक्त को मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोनू कुमार ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मियों का वेतन हर महीने देरी से मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ चुकी है। सरकार पूरा साल एक-एक महीने का बजट व देरी से वेतन देकर सफाईकर्मियों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के हित में कानून बनाती है। मजदूरों के हित के 44 श्रम कानून को मजदूर विरोधी 4 कोड में बदलकर सरकार मजदूरों से पक्के रोजगार, समान वेतन, यूनियन बनाने व शोषण के विरुद्ध आंदोलन करने के अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने स्वीकार की मांगों को लागू नहीं किया और 4 लेबर कोड को रद्द नहीं किया तो सफाई कर्मचारी आंदोलन को और तेज करने पर मजबूर होंगे। प्रधान सोनू कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा ने 24 नवंबर 2024 को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26 हजार वेतन देने की घोषणा की थी,लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed