फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Royal wedding : Digvijay Baan sat down, Bhaat ceremony completed, veterans will come to Sirsa today

शाही शादी : दिग्विजय का बैठा बान, भात की रस्म पूरी, आज सिरसा आएंगे दिग्गज

Thu, 09 Mar 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 09 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Royal wedding : Digvijay Baan sat down, Bhaat ceremony completed, veterans will come to Sirsa today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। जजपा संस्थापक अजय चौटाला की उपस्थिति में वीरवार को बान और भात का कार्यक्रम हुआ।

इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दिग्विजय चौटाला के सिर पर झोल भी डाला। वैवाहिक कार्यक्रमों से एक दिन पहले दिग्विजय चौटाला ने भाभियों के साथ कोरड़ा होली भी मनाई। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हुए।
विज्ञापन


सिरसा स्थित चौटाला हाउस में कार्यक्रम वीरवार को शुरू हो गया। सुबह बान और भात का कार्यक्रम हुआ। ननिहाल पक्ष से आए रिश्तेदारों ने भात भरा। इसके बाद दूल्हे को बान रस्म में शामिल किया। अब शुक्रवार के जीटीएम ग्राउंड में प्रीतिभोज का आयोजन होगा। इसमें हरियाणाा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से भी रिश्तेदार और पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य लोग शामिल होंगे। योग गुरु बाबा रामदेव के भी आने की सूचना है। इस कार्यक्रम में बाद िदल्ली में मुख्य आयाेजन होंगे। 13 मार्च को रिंग सेरेमनी व 15 मार्च को शादी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय ने खाए भाभियों के कोरड़े
हरियाणवी होली यानी भाभियों और चाचियों की कोरड़े वाली होली का नजारा वीरवार को चौटाला हाउस में नजर आया। दिग्विजय चौटाला ने भाभियों के साथ कोरड़े वाली होली खेली। भाभियों ने कोरड़े मारकर होली की रस्म को भी पूरा किया।



60 हजार लोगों पहुंचेंगे, हिसार से बुलाईं पुलिस की दो कंपनियां

चौटाला परिवार की शाही शादी का प्रीतिभोज शुक्रवार को होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 16 एकड़ के मैदान में वाटरप्रूफ टेंट पूरी तरह वातानुकूलित तरीके से तैयार कर लिया गया है। करीब 60 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए 1000 जवानों को तैनात किया जाएगा। हिसार से पुलिस की दो कंपनियों को भी बुलाया गया है। चार डीएसपी और सात इंस्पेक्टर की ड्यटी लगाई गई हैं। वीआईपी अतिथियों की एंट्री अलग रास्ते से होगी। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए भी रूट प्लान बनाया गया है ताकि जाम जैसी स्थिति न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed