फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Roadways employees stage a 'chakka jam' (road blockade); accused in assault case arrested within five hours

Sirsa News: रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, पांच घंटे में मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 22 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees stage a 'chakka jam' (road blockade); accused in assault case arrested within five hours
सिरसा। रोडवेज कर्मचारियों को समझाने का प्रयास ​करते हुए जीएम व डीएसपी। संवाद
सिरसा। रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट और धमकी की घटनाओं के विरोध में वीरवार को कर्मचारियों ने बस अड्डे के बाहर धरना देकर चक्का जाम कर दिया। कर्मचारियों ने डिपो की बसें हिसार रोड पर खड़ी कर दीं जिससे करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

करीब ढाई घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद डीएसपी राजबीर और रोडवेज जीएम अजय दलाल के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। वहीं सदर थाना पुलिस ने परिचालक से मारपीट के मामले में पांच घंटे के भीतर कंवरपुरा निवासी मुकेश उर्फ लॉरेंस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन

यूनियन प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर और कर्मचारियों के अनुसार मंगलवार दोपहर मुकेश उर्फ लॉरेंस ने दिल्ली पुल के पास बस में परिचालक के साथ मारपीट की थी। कर्मचारियों ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाकर गिरफ्तारी की मांग की और सुरक्षा के मद्देनजर कंवरपुरा-कसुंबी रूट पर बस चलाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि बुधवार को आरोपी डिपो पहुंचा और पृथ्वी सिंह चाहर पर समझौते का दबाव बनाया। मना करने पर उसने तेजधार हथियार से हमला करने का प्रयास किया और भागते समय प्रधान व कर्मचारियों को दस दिन में देख लेने की धमकी दी। कर्मचारियों ने हाल में रोडवेज कर्मियों के साथ हुई दो अन्य घटनाओं में भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया।
कंवरपुरा रूट पर आरोपी की गिरफ्तारी तक बस सेवा बंद रखने का निर्णय
डीएसपी ने दोनों घटनाओं के आरोपियों को रात नौ बजे तक गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जीएम ने कहा कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह अगले दिन कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठेंगे। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर बसों का संचालन शुरू कर दिया। हालांकि कंवरपुरा रूट पर आरोपी की गिरफ्तारी तक बस सेवा बंद रखने का निर्णय लिया गया।
जाम से यात्रियों को हुई परेशानी
बसें हिसार रोड पर खड़ी होने से यातायात बाधित हुआ और वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ा। यात्रियों को भी गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। राजकुमार, प्रवीण और सोनू ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से दिल्ली जाना था लेकिन चक्का जाम के कारण उनका कार्यक्रम प्रभावित हुआ। बसों का संचालन बहाल होने पर यात्रियों को राहत मिली। कर्मचारियों ने पुलिस से रोडवेज कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मारपीट व दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। डीएसपी ने ऐसे मामलों में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।


::::::::::::
वारदात में अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वह गुंडागर्दी करने वाले व सरकारी काम में बांधा डालने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। राजवीर, डीएसपी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed