फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Road was dug six months ago to lay drinking water line, angry villagers staged a sit-in

Sirsa News: पेयजल लाइन बिछाने के लिए छह माह पूर्व खोदी सड़क, गुस्साए ग्रामीणों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Road was dug six months ago to lay drinking water line, angry villagers staged a sit-in
धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझाते हुए ग्रामीण। 
डबवाली। उपमंडल के गांव चौटाला में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से छह माह पूर्व शुरू किया गया पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इससे परेशान ग्रामीणों, पंचायत व दुकानदारों ने शनिवार को जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ धरना लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान चौटाला का मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहा और करीब 150 दुकानों के शटर बंद रहे। इसकी सूचना मिलते ही चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी एसआई आनंद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया। विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही सड़क को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया और जेसीबी मंगवाकर गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया। वहीं, धूल-मिट्टी पर पानी का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

दुकानदारों व ग्रामीणों ने अधिकारियों के आश्वासन पर धरना खत्म कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि एक माह के अंदर लाइन बिछाने व सड़क निर्माण कार्य नहीं होता है फिर से धरना दिया जाएगा। ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढों के कारण हो चुके हादसे
इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू बब्बर, मुकेश कुमार, महावीर बैनीवाल, सत्यनारायण शर्मा, पंच अमरचंद , बहादुर सिंह छींपा, पुनीत कुमार व अन्य ने बताया कि लगभग करीब 5 से 6 माह पूर्व जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल लाइन बिछाई का कार्य शुरू किया गया था। सड़क को पूरी तरह से उखाड़कर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि रोड में जगह-जगह बड़े गड्ढे बनाकर काम एक माह से बीच में छोड़ दिया गया है। इन गड्ढों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं और व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि धूल और मिट्टी के कारण कई घरों में सांस की तकलीफ वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोगों को एलर्जी व अन्य बीमारियां धूल-मिट्टी से हो गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो सभी ने मिलकर आंदोलन का रास्ता इख्तियार किया है।


---------पेयजल व सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क तोड़ी गईं थी। सीवरेज लाइन बिछाने का काम पूर्ण हो चुका है। गेहूं के सीजन को देखते हुए काम बंद कर दिया गया था। अब सीजन खत्म हो गया है तो पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू करवाया दिया जाएगा। फिलहाल रोड पर बने गड्ढों को भरवाया जा रहा है। धूल व मिट्टी न उड़े इसलिए पानी का छिड़काव किया जाएगा। हमारा काम पूर्ण होने के बाद बीएंडआर विभाग को सूचित कर दिया जाएगा, वह रोड का निर्माण करेंगे।
- विशाल ज्याणी, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article