{"_id":"6627ee78cb42b51fd90bcfbb","slug":"road-sweeping-machine-running-on-the-road-at-night-without-the-knowledge-of-officials-sirsa-news-c-128-1-svns1027-118795-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अधिकारियों की जानकारी के बिना रात को रोड पर चल रही रोड स्वीपिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अधिकारियों की जानकारी के बिना रात को रोड पर चल रही रोड स्वीपिंग मशीन
Tue, 23 Apr 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
शहर के बेगू रोड से ऑटो मार्केट जाती हुई रोड स्वीपिंग मशीन।
सिरसा । लेकिन सोमवार रात को पुराने नगर परिषद कार्यालय से कोई व्यक्ति रोड स्वीपिंग मशीन को ले जाकर बेगूं रोड पर ऑटो मार्केट में खाली कर आया। सूचना मिलने के बाद सीएसआई ब्रांच में हड़कंप मच गया और मशीन ले जाने वाले की तलाश शुरू कर दी। सीएसआई के छुट्टी पर होने के चलते बुधवार को इस मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और एक्सईएन को जान से मारने की धमकी देने व तेल चोरी करने के मामले में पुलिस ने 11 अप्रैल को रोड स्वीपिंग मशीन चलाने वाले सुपरवाइजर सहित तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने लिखित आदेश जारी कर रोड स्वीपिंग मशीनों को पुराने नगर परिषद कार्यालय में खड़ा करवा दिया था। क्योंकि मशीन न चलने पर ही ईओ और एक्सईएन के साथ विवाद हुआ था।
बता दें कि अमर उजाला संवाददाता रात को रोड स्वीपिंग मशीन की स्थिति जांचने सोमवार रात को पुराने नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। ऐसे में अंधेरे में एक व्यक्ति रोड स्वीपिंग मशीन को लेकर बाहर आया और तेजी से भगाते हुए हिसार रोड पर ले गया। बेगू रोड फाटक को क्रॉस कर ऑटो मार्केट में खाली जगहाें पर मशीन के अंदर की मिट्टी को खाली करने लगा। वहां पर घना अंधेरा होने के कोई उसे देख नहीं पा रहा था। रात 9 बजे से लेकर 10 बजे के बीच सारी घटना को अंजाम दिया जाता है। जिसके बाद गाड़ी को वापस लाकर पुराने नगर परिषद कार्यालय में खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
-- -
यह था मामला
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल और कार्यकारी अभियंता विक्की को सूचना मिली थी कि स्वीपिंग मशीन के कर्मचारी तेल चोरी करते हैं। उनके साथ कुछ विभाग के कर्मचारी भी मिले हुए है। ऐसे में 11 अप्रैल की रात को दोनों अधिकारी मौका का निरीक्षण करने हुडा चौक पहुंच गए। जहां पर मशीन काम कर रही थी। इस दौरान मशीन के सफाई करने वाले दोनों ब्रश बंद थे। जब ईओ ने मशीन के सुपरवाइजर व कर्मचारी से ब्रश बंद होने का कारण पूछा तो दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज करने से लेकर ब्लैक मेलिंग करने तक के गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं, दोनों अधिकारियों की कर्मचारियों ने वीडियो तक बना ली। अधिकारियों को मारने की धमकी दी और डंडा लेकर आ गए। इस दौरान विभाग के दूसरे कर्मचारियों को अधिकारियों ने मौके पर बुलाया और पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-- --
सीएसआई बोले-- मैंने नहीं दिए किसी को आदेश
सीएसआई जयवीर सिंह को रात को फोन कर सूचना दी गई तो उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को कोई आदेश नहीं दिए गए है कि वह गाड़ी को चलाए। यदि किसी ने चलाई तो यह बड़ी बात है। इस मामले की जांच की जाएगी। रोड स्वीपिंग मशीन छेड़छाड़ करना सबूतों के साथ छेड़छा़ड करना है। इसकी जांच की जाएगी।
-- -
एसआई बोले-- ऐसे कैसे कोई मशीन चला सकता है
एसआई पवन कंबोज ने कहा कि रोड स्वीपिंग मशीन पुराने नगर परिषद कार्यालय में खड़ी है। वहां से कौन चला सकता है। सीएसआई साहब ने कोई आदेश दिए है। मुझे जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो पता लगाकर अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी, ताकि आगामी कार्रवाई हो सके।
-- -
पुलिस सबूत के साथ की गई छेड़छाड़
नगर परिषद के अधिकारियों ने रोड स्वीपिंग मशीन के कर्मचारियों पर तेल चोरी करने, मशीन के ब्रश चलाए बिना सफाई करने व जान से मारने के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। ऐसे में रोड स्वीपिंग मशीन पुलिस सबूत है। सबूत के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। क्योंकि एजेंसी के कर्मचारी ने सफाई होने का दावा किया था। ऐसे में सफाई हुई है या नहीं। यह मशीन के अंदर की धूल बताती। लेकिन सोमवार रात को किसी व्यक्ति ने पुलिस सबूतों के साथ छेड़छाड़ करते हुए मशीन को ले जाकर ऑटो मार्केट में खाली करवा दिया। वहीं मशीन का पानी भी बदला गया है। अहम बात यह है जो व्यक्ति तेल चोरी में संलिप्त थे, उन्हीं लोगों ने इस मशीन को खाली करवाने की पटकथा लिखी है। ताकि विभाग के कर्मचारियों को फसने से बचाया जा सके और एजेंसी के कर्मचारियों को दोषी साबित किया जा सके।
-- -- --
कार्यकारी अधिकारी द्वारा दी गई शिकायत पर जांच जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। दोनों पक्षों की ओर से कोई समझौता नहीं हुआ है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
संदीप कुमार, खैरपुर चौकी प्रभारी

सीएसआई बोले
सीएसआई जयवीर सिंह को रात को फोन कर सूचना दी गई तो उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को कोई आदेश नहीं दिए गए है कि वह गाड़ी को चलाए। यदि किसी ने चलाई तो यह बड़ी बात है। इस मामले की जांच की जाएगी। रोड स्वीपिंग मशीन छेड़छाड़ करना सबूतों के साथ छेड़छा़ड करना है। इसकी जांच की जाएगी।
एसआई बोले