फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   road digging problem in city

Sirsa News: बाजारों में स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट से सड़कें खराब, व्यापारी-ग्राहक परेशान

Mon, 02 Nov 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 02 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
road digging problem in city
व्यापार मंडल ने नगर परिषद अधिकारियों से मिलकर उठाया मरम्मत का मुद्दा, जल्द समाधान का मिला आश्वासन
विज्ञापन


फोटो --- 14




संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। त्योहारी सीजन में शहर के बाजारों की सड़कें बदहाल हो गई हैं। स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट के कारण प्रमुख बाजारों की गलियां और सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
इस समस्या को लेकर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद अध्यक्ष से मिलने पहुंचा। यह मुलाकात जिला प्रधान हीरालाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष के मौजूद न रहने पर प्रतिनिधिमंडल ने उनके पीए को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों की सड़कों की जल्द मरम्मत की मांग उठाई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एक्सईएन राकेश पूनियां और जेई दीपक से भी बातचीत की। अधिकारियों ने समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनजीवन और व्यापार पर असर
जिला प्रधान हीरालाल शर्मा ने बताया कि स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट से बाजारों की सड़कें खराब हो गई हैं। दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जगह-जगह टूटे रास्तों और गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को विशेषकर अधिक दिक्कतें आ रही हैं। बाजारों की बदहाल स्थिति का सीधा असर व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है।


मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता
शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग ने कहा कि बाजार शहर की आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र होते हैं। बाजारों में साफ-सफाई, बेहतर सड़क व्यवस्था और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं जरूरी हैं। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष से व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि नगर परिषद प्रशासन बाजारों को व्यवस्थित बनाने के लिए कदम उठाएगा। इस मौके पर अनिल सर्राफ, भीम सिंगला, प्रेम गुप्ता, केदार पाहवा, सुरेश गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed