फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ritu was first in 1500 meter race and Shila was first in 200 meter race

Sirsa News: 1500 मीटर रेस में रितु और 200 मीटर में शिला रही प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ritu was first in 1500 meter race and Shila was first in 200 meter race
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां के विद्या​र्थियों केा सम्मानित करते हुए स्टा
सिरसा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां की छात्राओं ने खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विद्यालय प्रशासन की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। खंड स्तर पर 1500 मीटर रेस में रितु प्रथम, 400 मीटर रिले रेस रितु, लक्षिता, शिला व भवानी प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन


वहीं 200 मीटर अंडर 17 में शिला ने खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वॉलीबाल में इंदू और मीनाक्षी का जिला स्तर पर चयन हुआ। विद्यालय की चार छात्राओं का खो-खो में जिला स्तर पर चयन हुआ। निर्मला, कल्पना, विजयलक्ष्मी, निशा ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्राचार्य सतवीर सिंह ढिढारिया ने कहा कि खेल का महत्व केवल शारीरिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक और सामाजिक विकास के लिए भी अनिवार्य है। नियमित खेल गतिविधियों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य में भी सकारात्मक योगदान देता है। खेल के माध्यम से व्यक्ति अपनी सहनशक्ति, एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय प्रवक्ता दलबीर सिंह ने कहा कि खेल अध्ययन के साथ-साथ जीवन के कई महत्वपूर्ण कौशल प्रदान करता है। टीम के खेल में भाग लेना, सहयोग, नेतृत्व और प्रतिस्पर्धा का अनुभव करना उन्हें सामाजिक कौशल विकसित करने में सहायता करता है। यह उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सहायता करता है। नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा जगतपाल कासनिया ने सभी चयनित बच्चों, बिशन लाल पीटीआई, सुमन पीजीटी फिजिकल और विद्यालय के पूरे स्टाफ को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed