फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Retired SDO argues with anti-encroachment team; drive continues.

Sirsa News: अतिक्रमण हटाओ टीम के साथ सेवानिवृत एसडीओ ने की बहस, कार्रवाई रही जारी

Sat, 27 Jun 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 27 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Retired SDO argues with anti-encroachment team; drive continues.
सिरसा। एचएसवीपी सेक्टर 20 पार्ट वन में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम के साथ सेक्टर के एक व्यक्ति ने जमकर बहस की। टीम को सेवानिवृत एसडीओ होने तक की धमकी दे डाली और एक समान कब्जा हटाने की बात कहीं। एचएसवीपी के एसडीओ रमेश कुमार के साथ संबंधी व्यक्ति की जमकर बहस हुई। लेकिन कार्रवाई निरंतर जारी रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एचएसवीपी की टीम सेक्टर-20 पार्ट-1 में अतिक्रमण कब्जा हटाने गई थी। टीम को लीड एचएसवीपी से एसडीओ रमेश कुमार जांगड़ा भी थे। इस दौरान टीम मकानों के बाहर बने रैंप और बागवानी के तौर पर लगाई ग्रिल जेसीबी से हटाई जा रही थी। इसका कुछ लोग विरोध किया।
विज्ञापन

टीम ने रोड की जगह पर बनाई दीवार को जेसीबी से गिरा दिया। तभी उसके मकान मालिक ने ऐतराज जताया। उसने खुद को रिटायर्ड एसडीओ बताते हुए बहस करनी शुरू करदी। इतना ही नहीं नोटिस तक नहीं देने की बात उन्होंने कहीं। इस पर दोनों पक्षों में बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दीवार हटाने को 10 दिन पहले दी थी चेतावनी

एसडीओ रमेश कुमार के अनुसार, सेक्टर 19-20 में इन दिनों अतिक्रमण पर कार्रवाई चल रही है। पार्ट-1 में रिटायर्ड एसडीओ ने अपने घर से आगे रोड की करीब दो से ढाई फुट जगह में पौधे लगाकर ढाई-तीन फुट की दीवार बना रखी थी। उस दीवार को हटाने के लिए 10 दिन पहले ही चेतावनी के तौर पर अगवत करवाया था। लेकिन उन्होंने दीवार को नहीं हटाया। इसी के चलते यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed