{"_id":"65edfb018c182895750ac8d2","slug":"results-will-have-to-be-uploaded-on-nipun-teacher-app-by-18-instructions-issued-sirsa-news-c-128-1-sir1002-116509-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: निपुण टीचर एप पर 18 तक अपलोड करना होगा परिणाम, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: निपुण टीचर एप पर 18 तक अपलोड करना होगा परिणाम, निर्देश जारी
Sun, 10 Mar 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत सभी प्राइमरी स्कूलों को 18 मार्च तक पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के परिणाम जारी करने होंगे। सभी राजकीय स्कूलों को परीक्षा परिणाम निपुण टीचर एप पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
निपुण टीचर एप पर कक्षा प्रथम से लेकर तीसरी तक के अध्यापकों की 18 मार्च तक हर हालत में परीक्षा परिणाम अपलोड करना होगा। यह निर्देश एफएलएन के खंडों के कोआर्डिनेटर की बैठक के दौरान दिए गए हैं। बैठक में बाल वाटिका से कक्षा 5वीं तक की वार्षिक परीक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
बता दें कि कक्षा बाल वाटिका से कक्षा 5वीं तक के बच्चों की मौखिक वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। लिखित परीक्षा 13 से शुरू होकर 16 को समाप्त हो जाएंगी। बाल वाटिका की परीक्षा केवल मौखिक है तथा कक्षा पहली से तीसरी तक की परीक्षा मौखिक और लिखित दोनों प्रकार की है। मौखिक परीक्षा में बच्चों से सुनने, बोलने और पढ़ने के कौशल को जांचा जाएगा। कक्षा चौथी और पांचवीं की परीक्षा बच्चे केवल पेन का ही प्रयोग करेंगे। परीक्षा का समय सुबह 9 से 11 बजे रहेगा। जिन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा केंद्र है यो अपनी सुविधानुसार परिवर्तन कर सकते हैं। निदेशालय ने जानकारी दी कि सभी प्राथमिक शिक्षकों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण अनुमानित 20 मार्च से शुरू होकर आगामी 5 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक परीक्षा की डेटशीट
पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं
13 मार्च,-- -, हिंदी, हिंदी, गणित, ईवीएस
14 मार्च, हिंदी, गणित, अंग्रेजी, अंग्रेजी, हिंदी
15 मार्च, अंग्रेजी, अंग्रेजी, गणित, हिंदी, अंग्रेजी
16 मार्च, गणित,-- -, ईवीएस, ईवीएस, गणित
हर माह के अंतिम शनिवार को होगी बैठक
जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में महीने के अंतिम शनिवार को अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। जिसका पूरा रिकॉर्ड शिक्षकों को रखना होगा। जिसमें कोई भी विद्यालय कोताही नहीं बरत सकता। भविष्य में अब सीपीआईयू व बीपीआईयू की बैठक नए प्रोफार्मा में दिए बिंदुओं के अनुसार करवाई जाएगी। सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को इस बारे पूर्ण जानकारी दी गई है। सभी क्लस्टर हेड को अपने क्लस्टर की सीपीआईयू की जानकारी जिलास्तरीय गूगल लिंक में देनी होगी। सभी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा कक्ष अनुसार कक्षा इंचार्ज निपुण लक्ष्य व इस सत्र की स्किल पासबुक को पूरा भरकर अभिभावक व मुख्य शिक्षक के हस्ताक्षर करवाने जरूरी होंगे।
जिले के सभी राजकीय प्राइमरी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें सभी स्कूलों को 18 मार्च तक प्राइमरी कक्षाओं के परिणाम घोषित करने होंगे। वहीं विद्यार्थियों के परिणाम शिक्षकों को निपुण टीचर एप पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
-डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर एफएलएन सिरसा।

13 मार्च,
14 मार्च, हिंदी, गणित, अंग्रेजी, अंग्रेजी, हिंदी
15 मार्च, अंग्रेजी, अंग्रेजी, गणित, हिंदी, अंग्रेजी
16 मार्च, गणित,