{"_id":"6834b6b940687ceaf4080534","slug":"relief-will-be-provided-soon-from-problems-like-parking-divider-and-waterlogging-chairman-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138503-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग, डिवाइडर व जलभराव सहित अन्य समस्याओं से मिलेगी जल्द राहत : चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग, डिवाइडर व जलभराव सहित अन्य समस्याओं से मिलेगी जल्द राहत : चेयरमैन
Tue, 27 May 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 27 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
रानियां हाऊस की बैठक लेते चेयरमैन मनोज सचदेवा।
रानियां। शहर के विकास व समस्याओं को लेकर रानियां नगरपालिका कार्यालय में सोमवार को हाउस की बैठक चेयरमैन मनोज सचदेवा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर पालिका सचिव, वार्ड पार्षद व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसमें विकास संबंधी कई अहम फैसले लिए गए। चेयरमैन ने कहा कि शहरवासियों को पार्किंग, डिवाइडर व जलभराव सहित अन्य समस्याओं से जल्द राहत मिलेगी।
बैठक में चेयरमैन मनोज सचदेवा ने बताया कि शहर में डिवाइडर का कार्य कुछ दिन मजदूर न होने के कारण रुका रहा, लेकिन अभी कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। यह कार्य जुलाई के प्रथम सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप डाल दी गई है और चैंबर का कार्य चल रहा है। बालासर रोड पर बना सामुदायिक केंद्र कृषि विभाग को किराये पर दिया जाएगा और टेलीफोन एक्सचेंज के साथ वाले सामुदायिक केंद्र में अस्थायी रूप से नगरपालिका कार्यालय को स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में नगर पालिका कार्यालय की जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। शहर के शहीद उधम सिंह पार्क के नजदीक सामुदायिक केंद्र को सामूहिक कार्य के लिए तैयार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शहर की पांच कॉलोनियों के टेंडर लगा दिए गए हैं। जैसे की छठी कॉलोनी की अप्रूवल आएगी उसका भी टेंडर करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में पेयजल व सीवरेज की समस्या है जो पब्लिक हेल्थ का कार्य है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्य में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं हो रहीं, सभी विकास कार्य सुचारु रूप से चल रहे हैं। शहर में नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती सरकार का कार्य है। हमने नया टेंडर लगा दिया है जो 2 जून को खुलेगा।
विज्ञापन
शहर में वाहनों के लिए दो जगह पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें पहली जगह नगर पालिका कार्यालय व दूसरी पुराना पटवार खाना शामिल है। इसके साथ शहर के दो पार्कों का नवीनीकरण किया जाएगा।
बैठक में नगर पालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा, वाइस चेयरमैन रमेश कुमार बब्बी, सचिव विक्रमजीत, सफाई इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, एमई सुमित चौपड़ा, जेई विक्रमजीत सिंह, पार्षद सुखविन्द्र मोर, महावीर नाथ, सुनील बुंबर, विरेन्द्र सिंह, विरेन्द्र विक्की, मलकील गील, चन्द्रभान कामड़ा व कुलदीप देयोल सहित अन्य पार्षद व शहर के महत्वपूर्ण व्यक्ति मौजूद रहे।