फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   registry could not be done on fist day

साफ्टवेयर अपडेट न होने से पहले दिन नहीं हो सकी रजिस्ट्री

Mon, 20 Apr 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
registry could not be done on fist day
तहसील कार्यालय में जमीन की फर्द के लिए आए वकील। - फोटो : Sirsa
सोमवार से जिला प्रशासन ने तहसील कार्यालय में जमीन की फर्द निकालने की सुविधा शुरू कर दी है। हालांकि तहसील कार्यालय में यह पूरा काम ऑनलाइन ही किया जा रहा है। पहले दिन सिरसा तहसील में 17 किसानों ने सरल केंद्र ऑपरेटर के व्हाट्सएप पर जमीन की फर्द निकलवाने के लिए आवदेन किया। लेकिन इसमें से 14 किसानों ने ही पूरी प्रक्रिया अपनाई। तीन किसानों ने फीस जमा नहीं करवाई। वहीं पहले दिन ऑनलाइन पोर्टल के न चलने से किसी भी किसान की रजिस्ट्री नहीं हुई। क्योंकि साफ्टवेयर में खामी के कारण रजिस्ट्री अपलोड को बार-बार कैंसिल किया जा रहा था।
विज्ञापन

वहीं सिरसा तहसील कार्यालय में जमीन की फर्द के संबंध में पहुंचे एडवोकेट प्रवीण अग्रवाल, दीपक कुमार, सुनील मिढा ने बताया कि किसान पहले कर्मचारी के व्हाट्सएप नंबर पर खेवट नंबर, रकबा और नाम लिखकर मैसेज करेगा। फिर व्हाट्सएप पर कर्मचारी संबंधित फर्द की फीस की जानकारी का संदेश भेजेगा। उसके बाद तहसीलदार के खाते में फीस जमा होगी। तभी संबंधित किसान को जमीन की फर्द की पीडीएफ फाइल मिलेगी। एडवाकेट ने बताया कि लॉकडाउन में पीडीएफ फाइल निकलवाने के लिए किसान को किसी फाटो स्टेट दुकान पर जाना होगा। ऐसे में फोटो स्टेट दुकान के न खुलने पर वह प्रिंट कहां से निकलवाएगा। किसानों के पास एंडरॉयड फोन नहीं है, ऐसे में वे कैसे आवेदन कर सकेंगे। दूसरा ऑनलाइन पेमेंट का भुगतान कैसे करेंगे किसान। सिरसा तहसील में कार्यरत ऑपरेटर महावीर ने बताया कि पहले दिन 17 में से 14 किसानों ने जमीन की फर्द हासिल की है।
विज्ञापन

ई दिशा केंद्रों पर नियुक्त इन कर्मचारियों के नंबर पर एसएमएस भेजें
सिरसा तहसील के आने वाले गांवों के किसान 9992287718, रानियां में 9050955578, नाथूसरी चोपटा 9991630006, कालांवाली में 9416746878, ऐलनाबाद में 9466538009, डबवाली में 8607292000, गोरीवाला में 9813521672 नंबर संदेश भेजकर जमीन की फर्द हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं था, इसलिए पहले दिन किसी भी किसान की रजिस्ट्री नहीं हुई।
-सुखविंद्र, ऑपरेटर, तहसील कार्यालय सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed