{"_id":"6069f5e38ebc3ed8b949e38d","slug":"rapidly-spreading-corona-275-infected-in-ten-days-sirsa-news-rtk602954716","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से फैल रहा कोरोना, दस दिन में मिले 275 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से फैल रहा कोरोना, दस दिन में मिले 275 संक्रमित
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाता लाभार्थी।
- फोटो : Sirsa
जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। रविवार को जिले में कुल 31 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिनमें से 19 मरीज सिरसा शहर से ही है। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 231 तक पहुंच गया है। बीते दस दिन में जिलेभर में कुल 275 मरीज संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 135 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें घर भेजा गया है।
रविवार को चत्तरगढ़पट्टी में दो, सदर बाजार में एक, सेक्टर 20 में चार, गोबिंदनगर, शक्तिनगर, पुलिस लाइन, फ्रेंड्स कॉलोनी, बांसल कॉलोनी, मेला ग्राउंड, खन्ना कॉलोनी, कांडा कॉलोनी, आरएसडी कॉलोनी, अग्रसैन कॉलोनी में एक-एक मरीज, डबवाली से एक, ऐलनाबाद से दो, ओढां में एक, नाथूसरी चोपटा में एक, माधोसिघाणा में एक, रानियां में दो, चौटाला में एक, बड़ागुढ़ा में तीन सहित कुल 31 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए दूसरे सदस्यों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
शहर में संक्रमितों का बढ़ रहा तेजी से आंकड़ा
शहर में हर रोज कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को शहर में कुल 19 संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की परेशानी भी बढ़ रही है। होम आइसोलेट किए मरीजों की भी गहनता से जांच की जा रही है और उनके संपर्क में कोई भी अन्य सदस्य न आए, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सेक्टर 20 में भी अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 269920 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 8535 संक्रमित पाए गए हैं। अब स्वस्थ होने की दर भी 95.91 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
रविवार को 656 लाभार्थियों को लगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। रविवार को भी जिले के 33 स्वास्थ्य केंद्रों पर लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई है। दिनभर कुल 656 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 289 को पहली डोज और 49 को दूसरी डोज लगाई गई है, जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 287 को पहली और 22 को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है।