{"_id":"64b03be91fb09a8998036361","slug":"rapid-development-in-the-district-in-five-years-long-journey-became-easy-sirsa-news-c-128-1-sir1002-2728-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पांच वर्षों में जिले में हुआ तेजी से विकास, लंबा सफर हुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पांच वर्षों में जिले में हुआ तेजी से विकास, लंबा सफर हुआ आसान
Thu, 13 Jul 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। अमर उजाला हिसार यूनिट के पांच वर्ष पूरे होने के साथ ही सिरसा जिले का भी पांच वर्षों में तेजी से विकास हुआ है। शहर की सबसे बड़ी जलभराव की समस्या का अब हल निकल चुका है। 46 करोड़ की लागत से तैयार हुए जल निकासी के दोनों प्रोजेक्टों का काम अब पूरा हो चुका है। बीते पांच वर्ष में सरकारी कार्यालयों को खुद के भवन, सड़क, पेयजल, परिवहन, रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में भी कई कार्य हुए है। जिससे जिला वासियों को काफी लाभ मिल रहा है।
बीते पांच वर्षों के दौरान जिले के कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं। हालांकि कई प्रोजेक्टों पर कार्य चल तेजी से चल रहा है। वहीं शहर व सरकारी कार्यालयों की बात करें तो इन पांच वर्षों में शहर के बरनाला रोड पर स्थित महिला थाने, सदर थाने को खुद का भवन मिला है जबकि पुलिस लाइन में भी बैठक सहित अन्य कार्याें के लिए भवन बनाया गया है। वहीं के कालांवाली में रेलवे ओवरब्रिज और सिरसा में दो नंबर रेलवे स्टेशन भी पांच वर्षों में तैयार हुआ है। जिसके चलते अब यात्रियों की एक ही रेलवे स्टेशन पर भीड़ नहीं लगती और ट्रेनों के आने-जाने को लेकर आसानी होती है। जिले में अभी रोड के निर्माण करने, चौड़ा करने व नए रोड तैयार करने को लेकर भी कार्य तेजी से चल रहे हैं। जिसका भी जल्द ही जिला वासियों को लाभ मिलेगा ।
स्वास्थ्य के लिए नए केंद्र तो शिक्षा के लिए कॉलेज व भवन हुए हैं तैयार
जिले में इन पांच वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कई तरह के विकास कार्य हुए हैं। नागरिक अस्पताल में करीब दो करोड़ की लागत से आईसीयू केंद्र व आंखाें की जांच करने के लिए केंद्र का निर्माण हुआ है। जिसका मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। बच्चों के लिए 10 बेड का पीकू वार्ड भी दो वर्ष पहले ही बनकर तैयार हुआ है। जिसमें बच्चों का इलाज किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्राें की बात करे तो 27 सब सेंटरों के नए भवन तैयार करने को लेकर कार्य किया जा रहा है। जिनकी दो वर्ष पहले ही मुख्यालय की ओर से मंजूरी दी गई थी। वहीं रानियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आधुनिक भवन का निर्माण किया गया है। जनवरी 2022 में यह भवन बनकर तैयार हो गया और इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया।
विज्ञापन
शहर में सप्लाई हो रहा आरओयुक्त पानी, मिल रही सुविधा
गर्मियों के समय में शहर में पेयजल की काफी परेशानी आती थी। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब चार वर्ष पहले ही पंजुआना में जलघर का निर्माण किया गया था। जिससे पंजुआना नहर का पानी साफ करने के बाद शहर में सप्लाई किया जा रहा है। करीब 25 करोड़ की लागत से जलघर तैयार करने के बाद उसकी सप्लाई शहर में की जा रही है। गांव पंजुआना स्थित जलघर में एक नया टैंक व 25 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया गय है। इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन 25 मिलियन लीटर पानी स्वच्छ करके शहरवासियों को सप्लाई किया जा रहा है।
राजकीय कन्या महाविद्यालय की हुई स्थापना
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 13 मई 2018 को रानियां में राजकीय कन्या महाविद्यालय की स्थापना की गई। शुरुआत में राजकीय कन्या स्कूल के भवन में काॅलेज की कक्षाएं लगाई गई। फिर सरकार ने महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य शुरु करवाया। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कालेज को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया। अब छात्राओं की कक्षाएं नए भवन में ही चल रही हैं। इस भवन के निर्माण में करीबन 8 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
रेलवे लाइन का विद्युतीकरण होने से गोरखधाम तक सफर हुआ आसान
सिरसा रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह से इलेक्टि्रक हो गया है। वहीं सिरसा में गोरखधाम रेल का विस्तार होने के बाद यात्रियों को इसका काफी लाभ मिल रहा है। वहीं सिरसा में दो वर्षों में करीब 30 नई बसें मिली है। जिससे यत्रियों को इसका काफी लाभ मिल रहा है। ग्रामीण रूटों पर भी बसों की संख्या पहले के मुकाबले बढ़ गई है। जबकि सिरसा के दिल्ली पुल से लेकर ओवरब्रिज तक अब फोरलाइन हो गया है। इससे आवाजाही में काफी लाभ मिल रहा है।