नाबालिग छात्रा से दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के एक गांव में कक्षा नौवीं की नाबालिग छात्रा से एक युवक ने दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में 15 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह कक्षा नौवीं में पढ़ती है। 29 मई करीब 11 बजे वह घर से गांव में स्थित दुकान में सामान लेने गई थी।
रास्ते में धोलू नामक युवक उसे जबरन अपने जानकार के घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी बलविंद्र कौर ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।