फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ramesh Hans became the head of CDLU Employees Association for the fourth time, the other party sent a complaint

Sirsa News: रमेश हंस बने चौथी बार सीडीएलयू कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान, दूसरे पक्ष ने भेजी शिकायत

Tue, 28 Mar 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 28 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ramesh Hans became the head of CDLU Employees Association for the fourth time, the other party sent a complaint
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी एसोसिएशन (नॉन टीचिंग) के चुनाव मंगलवार को हुए। इसमें रमेश हंस को प्रधान, संजय कुमार को उपप्रधान चुना गया। इससे पहले सुरेंद्र हांडा को महासचिव, राजेश कुमार टूटेजा को सचिव और प्रवीण कुमार को कोषाध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका है। इस चुनाव पर विवाद खड़ा हो गया। कर्मचारियों के दूसरे धड़े ने इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सीडीएलयू में कर्मचारी एसोसिएशन के चुनाव हुए। मल्टीपर्पज हॉल स्थित एसोसिएशन कार्यालय में हुए चुनाव को लेकर राकेश कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर, जबकि भारत भूषण को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया। दोपहर बाद परिणाम घोषित किए गए। प्रधान पद के लिए रमेश हंस और पूर्व प्रधान रविंद्र सैनी मैदान में थे। उपप्रधान के लिए संजय कुमार और बलविंद्र सिंह आमने-सामने रहे। इस दौरान रमेश कुमार हंस 12 वोट से चौथी बार विजयी रहे और प्रधान चुने गए। दूसरी ओर उपप्रधान के लिए दोनों प्रत्याशियों के बराबर वोट आए। ऐसे में टॉस के माध्यम से चुनाव हुआ और संजय कुमार उपप्रधान बने। इससे पहले ही महासचवि, सचिव और कैशियर का चुनाव निर्विरोध हो चुका था।
विज्ञापन


विवादों में एसोसिएशन के चुनाव, पहले भी एक धड़ा कर चुका दावा
सीडीएलयू के कर्मचारियों की एसोसिएशन पर पहले से विवाद चल रहा है। चुनाव करवाए जाने को लेकर जनवरी में मांग की जा रही थी, लेकिन उस समय तत्कालीन प्रधान रविंद्र कुमार सैनी ने कहा था कि कार्यकारिणी तीन वर्ष के लिए है। ऐसे में कर्मचारियों के दूसरे धड़े ने अपने स्तर पर हाउस की बैठक बुलाकर जनवरी में ही चुनाव करवाए जाने का दावा कर दिया। उस दौरान महेंद्र सिंह बैनीवाल को प्रधान निर्वाचित किए जाने का दावा किया और इसका बाकायदा पत्र भी रजिस्ट्रार सोसायटी को भेजा गया और निर्धारित फीस भी जमा करवा दी गई। अब, जब नए सिरे से चुनाव घोषित हुए तो महेंद्र बैनीवाल ने इसकी शिकायत भेज दी। सोसायटी रजिस्ट्रार की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था और नोटिस में सुनवाई के लिए 18 अप्रैल का समय निर्धारित किया गया लेकिन इससे पहले ही अब नए सिरे से चुनाव करवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव का विवाद पहुंचा सोसायटी रजिस्ट्रार के दरबार में
कर्मचारी नेता महेंद्र सिंह बैनीवाल ने आरोप लगाए हैं कि रजिस्ट्रार के आदेश का उल्लंघना किया गया है। महेंद्र सिंह, जसकरण सिंह, ज्योति, राकेश कुमार ने भेजी शिकायत में कहा कि 19 जनवरी को चुनाव हो चुके हैं, लेकिन कुछ लोग अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए अनाधिकृत रूप से अब काम कर रहे हैं और नए सिरे से चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि हालांकि इस पर स्टे भी लगा दिया था और सुनवाई 18 अप्रैल को निर्धारित थी। अब चुनाव करवा दिए। उन्होंने मांग कि इस चुनाव को अवैध घोषित किया जाए।

चुनाव की जानकारी नहीं है : डॉ. राजेश बंसल
कर्मचारी एसोसिएशन को लेकर चुनाव की जानकारी नहीं है। ये एसोसिएशन स्तर का मामला है। -डॉ. राजेश कुमार बांसल, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू।

लोकतांत्रिक तरीके से हुए हैं चुनाव : रविंद्र कुमार
देखिए, ये चुनाव लोकतांत्रिक तरीके करवाए गए हैं। इसक लिए विश्वविद्यालय प्रशासन, चुनाव अधिकारी राकेश कुमार, भारत भूषण सहित अन्य कर्मचारियों का धन्यवाद करते हैं। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई। -रविंद्र कुमार, पूर्व प्रधान।


अवैध है चुनाव, पहले ही गठित हो चुकी है कार्यकारिणी : महेंद्र बैनीवाल
कर्मचारी एसोसिएशन के चुनाव पहले ही 19 जनवरी हो चुके हैं। इसकी जानकारी अधिकारियों को भेज दी गई थी। अब हुए ये चुनाव अवैध है और इसकी शिकायत भी हमने सोसायटी के रजिस्ट्रार को भेजी है। इस पर स्टे भी मिला हुआ है और 18 अप्रैल को सुनवाई निर्धारित है। यह स्टे इन लोगों की शिकायत पर ही हुआ था, जिन्होंने अब चुनाव करवाया है। -महेंद्र बैनीवाल, प्रधान, एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed