{"_id":"5d4b17f98ebc3e6ca302bfaa","slug":"ram-rahim-sirsa-news-rtk5103669181","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रमुख की माता की मेडिकल जांच की रिपोर्ट डीसी को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा प्रमुख की माता की मेडिकल जांच की रिपोर्ट डीसी को सौंपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम इंसा की पत्नी हरजीत कौर ने डेरा प्रमुख की मां नसीब कौर की खराब तबीयत का हवाला देकर डेरा प्रमुख की पेरोल की अर्जी लगाई थी। ऐसे में डीसी सिरसा के आदेश पर सिविल अस्पताल के सीएमओ गोविंद गुप्ता की अध्यक्षता में चिकित्सीय बोर्ड ने डेरा प्रमुख की मां नसीब कौर की मेडिकल जांच की। नसीब कौर शाह सतनाम जी अस्पताल में एडमिट है। सीएमओ ने अपनी रिपोर्ट सीलबंद करके डीसी सिरसा को सौंप दी है। डीसी सिरसा इस रिपोर्ट को पंजाब और हरियाणा कोर्ट में सौंपेंगे।
बता दें कि डेरा प्रमुख की पत्नी हरजीत कौर ने अपनी याचिका में कहा था कि उसकी सास नसीब कौर को हार्ट अटैक आया था और उनकी एंजियोग्राफी भी होनी है। वह 85 साल की है और उसकी इच्छा है कि वह इलाज के समय उसका बेटा गुरमीत सिंह उसके पास हो। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने जेल अधीक्षक सुनारिया जेल से जवाब मांगा था। लेकिन जेल अधीक्षक सुनारिया जेल ने इस मामले में सिरसा एसपी अरुण सिंह से रिपोर्ट मांगी। ऐसे में एसपी सिरसा अरुण सिंह ने डीसी सिरसा को पत्र लिखकर डेरा प्रमुख की मां का मेडिकल करवाने के लिए कहा। डीसी सिरसा के निर्देश पर सीएमओ गोबिंद गुप्ता ने बोर्ड गठित करके डेरा प्रमुख की मां की मेडिकल जांच की। सीएमओ ने अपनी रिपोर्ट डीसी सिरसा को सौंप दी है।
बता दें कि इससे पहले डेरा प्रमुख दो बार पैरोल मांग चुका है। एक बार उसने अपनी दत्तक पुत्री की शादी के लिए पेरोल मांगी थी। लेकिन पेरोल नहीं मिली। इसके बाद दूसरी बार पिछले कृषि कार्य के लिए पेरोल मांगी थी, लेकिन इस पेरोल पर विवाद होने के बाद डेरा प्रमुख ने अपनी पेरोल की अर्जी वापस ले ली।
विज्ञापन
सीएमओ की रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट सीलबंद है। कोर्ट में ओपन की जाएगी।
अशोक कुमार गर्ग, डीसी, सिरसा।