फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ram Colony waiting for development

Sirsa News: विकास की बाट जोह रही राम कॉलोनी

Tue, 19 Mar 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ram Colony waiting for development
रामकॉलोनी में धंसा सीवरेज मैनहोल।   संवाद

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। शहर के वीआईपी क्षेत्र में आने वाली राम कॉलोनी 10 साल से विकास कार्यों की बाट जोह रही है। कभी पाइप लाइन बिछाने के बाद से सड़कों पर हुए गड्ढे अभी तक नजर आ रहे हैं। वहीं वाईआइपी आवास को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के बेहद खस्ता हालत है। हैरानी की बात है कि नगर परिषद के अधिकारियों को पूर्ण जानकारी होने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
अधिकारियों की बेरुखी का परिणाम है कि सड़कें टूटी हुई हैं, सीवरेज ओवरफ्लो रहते हैं और बिजली की तार काफी नीचे तक लटकी हुई हैं। कॉलोनीवासियों ने बताया कि राजनीतिक लोगों के साथ-साथ सरकारी विभाग से जुड़े लोग भी यहां पर रहते हैं। शहर के पॉश इलाके में यह कॉलोनी आती है। विकास कार्यों के नहीं होने से कॉलोनी की करीब ढाई हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन


कॉलोनी में पिछले 20 साल से रह रहे हैं। टूटी सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इन गड्ढों के कारण प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। रात के समय टूटी सड़कों के कारण सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्रवण कुमार, कॉलोनी वासी








सड़कों से लेकर सीवरेज की समस्याओं के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर नेताओं तक को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन आज तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। गलियों में खंबों पर लगे बिजली के मीटर झुके हुए हैं।
-नवीन बजाज कॉलोनी वासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed