फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rally in Delhi today to demand regularization of contractual employees.

Sirsa News: कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग के लिए दिल्ली में रैली आज

Sun, 11 Oct 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rally in Delhi today to demand regularization of contractual employees.
सिरसा। अतिथि अध्यापकों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। रविवार को पटवार भवन में हुए जिलास्तरीय सम्मेलन में घोषणा की गई कि 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली राष्ट्रीय रैली में जिले से हजारों कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान मदन लाल खोथ ने बताया कि इसमें जिले के सात ब्लॉकों के पदाधिकारियों और विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने सरकार से 2014 की नीति के तहत पात्र कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन

राज्य महासचिव कृष्ण नैन ने केंद्र और राज्य सरकारों पर कर्मचारी, किसान और मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं के निजीकरण और ठेकेदारीकरण से रोजगार की सुरक्षा और पेंशन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली संशोधन विधेयक-2025 पर जताई चिंता :
कर्मचारी नेताओं ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए पात्र कच्चे कर्मचारियों और अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग दोहराई। उन्होंने बिजली संशोधन विधेयक-2025 पर चिंता जताते हुए आशंका व्यक्त की कि इससे बिजली क्षेत्र के निजीकरण को बढ़ावा मिल सकता है। सम्मेलन में जिला सचिव रमेश सैनी सहित विभिन्न विभागों और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed