{"_id":"6a455063f2a7a2bd5708f187","slug":"rajasthan-farmers-meeting-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160866-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लिफ्ट नहीं हटी तो 13 को हरियाणा की ओर कूच का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लिफ्ट नहीं हटी तो 13 को हरियाणा की ओर कूच का एलान
Wed, 01 Jul 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
महापंचायत में उपस्थित किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेफाना में हुई राजस्थान के 35 गांवों के किसानों की महापंचायत
फोटो 29
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा/चोपटा। राजस्थान के गांव फेफाना में बुधवार को 35 गांवों के किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया। इसमें हरियाणा के चोपटा के पास नोहर फीडर की चहारदीवारी में हिसार घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन के गंदे पानी को डालने के लिए बनाई जा रही लिफ्ट को हटाने की मांग की गई। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन में लिफ्ट नहीं हटाई गई तो 13 जुलाई को हरियाणा की ओर कूच करेंगे।
महापंचायत के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। वक्ताओं ने बताया कि हरियाणा ने इस लिफ्ट का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। इसमें केवल मोटरें लगाकर पानी को नोहर फीडर में डालना बाकी है। किसानों का आरोप है कि यह परियोजना नोहर फीडर में गंदा और दूषित पानी डालेगी। इससे क्षेत्र में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
पूर्व कांग्रेस ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष श्रवण तंवर ने कहा कि पंजाब से आने वाली ड्रेन कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बनती है। यदि किसान एकजुट होकर नहीं लड़े तो नोहर फीडर भी दूषित हो जाएगा।
विज्ञापन
जसाना प्रशासक लालचंद नायक ने दोनों राज्यों के लोगों के लिए ऐसे दूषित पानी को मिलाना अमानवीय बताया। रतनपुरा प्रशासक जिंदपाल गोदारा ने समिति के आह्वान पर आगे के आंदोलन के लिए किसानों को तैयार रहने को कहा। विधायक अमित चाचाण, अभाकिस के जिलाध्यक्ष मंगेज चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर सहित कई अन्य नेताओं ने भी किसानों को संबोधित किया।