फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Raised awareness against drugs by organizing volleyball competition

Sirsa News: वॉलीबाल स्पर्धा करवा नशे के खिलाफ किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness against drugs by organizing volleyball competition
जिला पुलिस छात्रों की दौड करवाते हुए। 
ओढां। थाना ओढां पुलिस ने गांव पन्नीवाला मोटा में दौड़ व थाना सदर ने गांव निलियांवाली में वॉलीबाल की प्रतियोगिता करवाकर युवा खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस की टीमें पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर स्कूलों व कॉलेजों एवं गांवों में इस तरह के जागरूकता अभियान चला चुकी हैं। इस दौरान एसपीओ राम सिंह व एसपीओ हरगोबिंद सिंह ने युवाओं की 1600, 800 व 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता करवाई।
विज्ञापन


साथ ही एसपीओ वेद प्रकाश व एचजीएच अमनदीप ने गांव निलियांवाली में वॉलीबाल खेल रहे युवाओं से कहा कि आजकल युवाओं में नशीली दवाओं को दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है। हमें नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम, नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करने और नशे से दूर रह कर नशा मुक्त जीवन यापन करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि डबवाली पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर कार्रवाई कर नशीले पदार्थों की बरामदगी सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि डबवाली पुलिस के नशा मुक्त डबवाली अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन


थाना ओढां व थाना सदर की पुलिस टीम ने सभी को व स्वयं बुराइयों से दूर रहकर आदर्श समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर उनके इलाके में कोई नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें या कंट्रोल रूम न.7082014523 और 01668299100 पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed