फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rain in Ellenabad region, waterlogging in city, cotton crops also affected

ऐलनाबाद क्षेत्र में बारिश, शहर में जलभराव, नरमे व कपास की फसल भी प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rain in Ellenabad region, waterlogging in city, cotton crops also affected
बारिश के बाद ऐलनाबाद की सड़कों पर हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद। क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद हुई भारी बारिश से नरमे की फसल प्रभावित हो गई है। भारी बारिश के कारण शहर के मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक चली बारिश से बड़े वाहन, मोटरसाइकिल आदि पानी में फंसे दिखाई दिए।
विज्ञापन

दुकानों के अंदर पानी भरने से दुकानदारों को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। हनुमानगढ़ रोड पर बने अंडर ब्रिज में पानी भर जाने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। टिब्बी बस स्टैंड, पुराने बीडीपीओ कार्यालय और ममेरा रोड पर भी भारी पानी जमा हो गया, जिससे स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के खेतों में नरमे की फसल में पानी भर गया है। किसान सुमित सिंह, सुरेंद्र सिंह सिद्धू, जरनैल सिंह, बलविंदर सिंह ने कहा कि नरमा के जिन खेतों में बारिश का पानी भर गया है, उनमें फसल खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed