फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rain drainage project remained in limbo, work on alternatives started

Sirsa News: अधर में रहा बरसाती निकासी प्रोजेक्ट, विकल्पों पर काम शुरू

Mon, 26 May 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 26 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rain drainage project remained in limbo, work on alternatives started
सिरसा में पानी निकासी के बाद शहर की सड़कों के हालात।
सिरसा। शहर में शनिवार को हुई बारिश के बाद हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। लोगों को मानसून में होने वाली तेज बारिश का डर सताने लगा है। वहीं, दूसरी ओर नगर परिषद प्रशासन ने बरसाती पानी निकासी को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था बनाई है। ताकि आगामी एक माह में होने वाली भारी बारिश के दौरान शहर में जलभराव को नियंत्रित किया जा सके। इसको लेकर जन स्वास्थ्य विभाग की प्रणाली पर अधिकारियों को निर्भर होना पड़ेगा। बरसाती पानी को सीवरेज लाइन के माध्यम से निकालने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

वहीं अधिकारियों ने दावा किया है कि एक माह के अंदर अंदर जनता भवन रोड की मुख्य लाइन को डिस्पोजल से जोड़ दिया जाएगा। इस कनेक्शन के जुड़ते ही कई मुख्य सड़कों के पानी की निकासी आसानी हो जाएगा। अब यह दावे कितने कामयाब होते हैं यह आने वाला वक्त ही बताएगा। मौजूदा समय में शहर के लोग सड़कों पर फैले कीचड़ और सड़कों के टूटे हालातों को देखकर नाराजगी जाहिर कर रहे। वहीं नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने भी शहर का निरीक्षण कर बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था को जांचा था और दावा किया है कि मानसून में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सड़कों पर रुके पानी की निकासी को लेकर यह की है व्यवस्था
अधिकारियों के अनुसार सड़कों पर रुके हुए बरसाती पानी को निकालने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लिया गया है। मुख्य डिस्पोजल की लाइन के मरम्मत कार्य चलने के कारण पानी निकासी को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था बनानी पड़ी है। अग्रसेन कॉलोनी के पास पंपिंग व्यवस्था कर जन स्वास्थ्य विभाग की मुख्य लाइन में बरसाती पानी डाला गया। इसी प्रकार की व्यवस्था बी ब्लॉक में बनानी पड़ी है। जहां पर पहले ही जन स्वास्थ्य विभाग का मुख्य लाइन में पंप करने वाला पंपिंग स्टेशन है। इसी के अंदर बरसाती पानी को विशेष व्यवस्था कर बरसाती पानी डाला गया। ताकि शहर में बरसाती पानी की निकासी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब जुड़ेगी डबवाली रोड की बरसाती लाइन
डबवाली रोड पर बरसाती पानी निकासी की लाइन को खोदकर 20 दिनों से छोड़ा गया है। इस मुख्य लाइन को आज तक जोड़ा नहीं गया है। धीमी गति से इसका काम चल रहा है और यही वजह है कि इतने दिनों से लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण नहीं हो सकता है। अधिकारियों की माने तो एक सप्ताह के आसपास का वक्त लाइन को बिछाने में और लगेगा। लाइन बिछाने के बाद उसकी टेस्टिंग होगी और लाइन कामयाब है या नहीं। उसका पता चलेगा। बता दें कि पूर्व अमरूत प्रोजेक्ट के तहत इस डिस्पोजल और लाइन को बिछाया गया था। जिसने महज एक बार पानी निकासी की है। उसके बाद से ही यह लाइन टूटती रहती है।

टूटी सड़कें और कीचड़ बना आफत
बरसाती लाइन बिछाने वाली एजेंसी द्वारा शहर में कार्य शुरू किए हुए दो माह से ज्यादा वक्त गुजर चुका है। ऐसे आंबेडकर चौक से परशुराम चौक, जनता भवन रोड, हिसारिया बाजार, शिव चौक से वाल्मीकि चौक, सिविल अस्पताल रोड पर लाइन बिछाकर सड़क को तोड़ दिया गया है। इस कारण इन सड़कों पर मिट्टी के कारण कीचड़ फैला हुआ है। वहीं सड़क भी खोदाई के बाद निरंतर टूट रही है। वाहनों के धंसने से सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

मानसून से पहले पहले हमारा प्रयास है कि जनता भवन रोड की मुख्य लाइन बिछाकर डिस्पोजल से जोड़ दे। ताकि बारिश के समय में जलभराव को कंट्रोल किया जा सके। मौजूदा में दो जगह पर पंपिंग सिस्टम सेट कर बरसाती पानी निकाला गया है। यह व्यवस्था आगे भी बनी रहेगी।

-प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद

शहर का निरीक्षण किया है और बरसाती पानी की निकासी हो गई है। जन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नगर परिषद ने बरसाती पानी निकालने में कामयाबी हासिल की है। यह व्यवस्था आगे भी कायम रहेगी। बरसाती पानी निकासी का प्रोजेक्ट चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद जलभराव की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।
-वीर शांति स्वरूप, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed