Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rain drain status report demanded

Sirsa News: मुख्यालय ने मांगी बरसाती नालों की स्टेटस रिपोर्ट, डीएमसी ने किया निरीक्षण

Tue, 30 Jun 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 30 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
rain drain status report demanded
रेलवे लाइन के साथ डबवाली रोड बनी हुई झु​ग्गी व नाले पर सजे बर्तन। संवाद
- खामियां व गंदगी मिलने पर एजेंसी को नोटिस, बरसाती नालों का काम पूरा नहीं होने और गुणवत्ता नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


फोटो 23, 24, 25
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहरी क्षेत्र में बरसाती नालों की सफाई की स्टेटस रिपोर्ट मुख्यालय स्तर पर सभी जिला नगर आयुक्तों से 30 जून तक मांगी गई थी। इसी रिपोर्ट को तैयार करने के लिए सोमवार को छुट्टी के दिन भी जिला नगर आयुक्त ने बरसाती नालों की व्यवस्था का जायजा लिया ताकि मंगलवार को रिपोर्ट भेजी जा सके। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर जिला नगर आयुक्त ने एजेंसी को नोटिस जारी किया है।
इस मामले में अधिकारियों को गंभीरता के साथ काम करने के आदेश दिए हैं। मानसून की बारिश होने वाली है लेकिन अब तक बरसाती नालों की सफाई का काम पूर्ण नहीं हुआ है। कार्यकारी अधिकारी के आवास के सामने के साथ-साथ डबवाली रोड पर कई जगह पर नाले की पूर्ण सफाई नहीं है। इतना ही नहीं, नाले के ऊपर रखने के लिए बनाई जा रहीं स्लैब की गुणवत्ता भी बेहतर नहीं पाई गई। इसलिए जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ बरसाती नाले की सफाई और स्लैब रखने का काम पूर्ण करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पूरी तरह से नहीं हुई है सफाई
नगर परिषद के पास डबवाली रोड और बेगू रोड पर बरसाती नाले हैं। इनकी सफाई से लेकर स्लैब रखने का टेंडर जारी किया गया था। टेंडर के बाद डेढ़ माह से एजेंसी का काम जारी है लेकिन पूर्ण रूप से सफाई का काम नहीं हुआ है। सफाई के साथ स्लैब अब तक पूरी तरह से नहीं लगाई गई और स्लैब का निर्माण कार्य भी बाकी है। 70 प्रतिशत काम पूरा हुआ है जबकि मौजूदा समय में शत-प्रतिशत काम पूर्ण हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून के आखिरी सप्ताह तक हो जाती है सफाई
नियमानुसार, 25 जून से पहले पहले सभी विभागों की ओर से बरसाती नालों, ओपन ड्रेन की सफाई हो जानी चाहिए। प्रदेशभर में शहरी स्थानीय निकाय विभागों की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लिया जाता है। इसलिए मुख्यालय स्तर पर रिपोर्ट सभी पालिका, परिषद और निगमों की मांगी गई है ताकि मुख्यालय स्तर पर सही डाटा पहुंच सके।
टेंडर अनुसार यह था मुख्य कार्य
नगर परिषद के बरसाती नालों के लिए लगाए गए टेंडर के अनुसार डबवाली रोड और बेगू रोड पर बरसाती नालों की मशीन से सफाई होनी थी। उसके साथ ही नालों को मजूदरों की मदद से साफ पूरी तरह से करवाया था। ड्रेन से निकले कचरे की उठान एजेंसी को करनी थी। इसके अलावा, जहां-जहां भी बरसाती नाला खुला है, वहां पर स्लैब लगाई जाती थी।
अग्रवाल पार्क से हटाए झुग्गी वाले पहुंचे डबवाली रोड बरसाती नाले पर
शहर में झुग्गी वाले डबवाली रोड, बरनाला रोड पर नजर आते हैं। डबवाली रोड पर अग्रवाल पार्क और कार्यकारी अधिकारी के आवास के पीछे की ग्रीन बेल्ट में ये लोग रहे रहे थे। पार्षदों व सामाजिक लोगों के विरोध व शिकायत करने के बाद इन्हें हटा दिया गया। अब ये बरसाती नाले के साथ-साथ अपनी झुग्गियां बनाए हुए हैं। इनके तीन से चार साल के बच्चे खुले बरसाती नाले के आसपास खेलते रहते हैं। ऐसे में तीन से चार फीट गहरे नाले के बिना स्लैब के होने पर हादसों का खतरा बना रहता है।

कोट्स
बरसाती नालों के निरीक्षण के बाद एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। एजेंसी को काम में गुणवत्ता लाने और सफाई एक सप्ताह के अंदर अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश से पहले इस कार्य पूर्ण करवाया जाएगा।
-सुमित चोपटा, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed