{"_id":"69fcd2a7162ead5c270760ba","slug":"raid-on-medical-stors-sirsa-news-c-128-1-sir1004-158030-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 4 मेडिकल स्टोर पर छापा, एक को सील करने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 4 मेडिकल स्टोर पर छापा, एक को सील करने की सिफारिश
Thu, 07 May 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 07 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते ड्रग इंस्पेक्टर केशव वशिष्ठ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। ड्रग्स कंट्रोल विभाग व पुलिस की संयुक्त टीमों ने वीरवार को चार मेडिकल स्टोर्स पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान टीमों द्वारा मेडिकल स्टोर्स पर दवाइयों के स्टॉक, बिक्री रिकॉर्ड व संबंधित दस्तावेज की जांच की गई।
जांच के दौरान ऐलनाबाद स्थित हिमांशु मेडिकल स्टोर पर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोर को सील करवाने के लिए सिफारिश की गई है। अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि बिना डॉक्टर की अधिकृत पर्ची के किसी भी प्रकार की दवा, विशेषकर प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री न की जाए।
यदि किसी भी मेडिकल स्टोर पर बिना वैध पर्ची के दवाइयों की बिक्री पाई गई तो संबंधित संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने व समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संयुक्त कार्रवाई में ड्रग इंस्पेक्टर केशव वशिष्ठ, ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।