फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   raid on dairy

Sirsa News: मिलावटी घी की शिकायत पर डेयरी में छापा, 4 क्विंटल 83 किलो घी सील

Wed, 04 Nov 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 04 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
raid on dairy
डबवाली । पुरानी अनाज मंडी स्थित प्रेमी डेयरी में छापेमारी के दौरान बरामद घी और डिब्बों को सील क - फोटो : 1
खाद्य सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त कार्रवाई, वेरका मार्का के 135 लीटर घी सहित 115 खाली डिब्बे मिले
विज्ञापन

जांच के लिए भेजे सैंपल

फोटो -- 32,33


संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। देसी घी में मिलावट की शिकायत पर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने पुरानी अनाज मंडी स्थित प्रेमी डेयरी पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने कुल 4 क्विंटल 83 किलोग्राम घी जब्त कर सील कर दिया।
छापेमारी के दौरान वेरका मार्का के 135 लीटर घी के डिब्बे भी बरामद हुए। इसके साथ ही 65 खाली रिफाइंड मार्का के डिब्बे और 50 बिना मार्का के खाली डिब्बे भी मौके से मिले। टीम ने जब्त किए गए घी के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घी की गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील विश्नोई के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। सीएम फ्लाइंग टीम में एसआई राजेश कुमार, एएसआई सुभाष और गुप्तचर विभाग के अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि डेयरी में मिलावटी देसी घी तैयार कर बेचा जा रहा है। शिकायत के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
बरामद घी और अन्य सामग्री
डेयरी परिसर में घी से भरे दो प्लास्टिक ड्रम मिले, जिनमें एक क्विंटल 81 किलोग्राम घी था। इसके अलावा, पांच सिल्वर कंटेनरों में तीन क्विंटल दो किलोग्राम घी बरामद हुआ। इस तरह दोनों ड्रमों और पांच कंटेनरों से कुल चार क्विंटल 83 किलोग्राम घी जब्त किया गया। टीम को 15-15 लीटर क्षमता वाले वेरका मार्का के नौ डिब्बे भी मिले, जिनमें कुल 135 लीटर घी था।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील विश्नोई और सीएम फ्लाइंग के एसआई राजेश कुमार ने बताया कि मिलावटी देसी घी की शिकायत पर यह छापेमारी हुई। मौके से बरामद घी के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर डेयरी संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed