{"_id":"62a4d067e3ccde051e05a320","slug":"quarrel-between-two-parties-over-the-transaction-of-money-also-accused-of-firing-four-airs-sirsa-news-hsr6340363153","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, चार हवाई फायर करने के भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, चार हवाई फायर करने के भी आरोप
विज्ञापन
सिरसा। शहर थाना क्षेत्र में स्थित गली तेलियांवाली में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चार हवाई फायर करने के आरोप लगाए हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो व्यक्तियों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच व्यक्तियों को नामजद करते हुए 24 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में संजय कुमार निवासी सुभाष कॉलोनी ने बताया कि उसका धोबिया मोहल्ला निवासी राजू उर्फ राकेश के साथ रुपये का लेनदेन था। उसने अपनी पत्नी के दो ब्लैंक चेक राकेश उर्फ राजू को दे रखे हैं। उसने राकेश का पूरा हिसाब कर दिया और शुक्रवार देर शाम को अपने भतीजे के साथ राकेश के घर उससे चेक लेने गया था। इस दौरान वहां पर सुरेंद्र चावला, अनु चावला, नीटा सरदार, विकास वधवा व दो तीन अन्य व्यक्ति उसके घर पर मौजूद थे। जब उसने राकेश से चेक मांगे तो उक्त सभी लोगों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट करनी शुरू कर और घर से निकाल दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि राकेश के भाई विकास ने अपने पिस्टल से चार हवाई फायर किए और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह वहां से वापस आ गए। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
दूसरे मामले में राकेश उर्फ राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंगूरी लाल मोहल्ला धोबिया का रहने वाला है। शुक्रवार रात 10 बजे वह और विकास घर पर बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान संजय निवासी माल गोदाम रोड उनके घर पर आ गया और बातचीत करने के लिए उन्हें घर से बाहर बुलाया। वह बातचीत करने के लिए गली में चला गया। इस दौरान उसके साथ 10 से 15 अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। उन्होंने उसे गली से निकलते ही दबोच लिया और घसीट कर मोहल्ला में ले गए और उससे मारपीट की। जब उसने शोर मचाया तो उसका भाई विकास व गली वासी आ गए और उन्होंने उसे छुड़वा लिया। राकेश ने आरोप लगाया कि संजय के साथ आए युवकों ने लाठी डंडे और तेजधार हथियार ले रखे थे। गली में भीड़ एकत्रित होते देखकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वर्जन
तेलियांवाली गली में रात को झगड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद दोनों पक्षों की बात सुनी गई है और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के युवकों से पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए हैं। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। - बनवारी लाल, शहर थाना प्रभारी, सिरसा।