{"_id":"63e9248a893650cc7005a0f2","slug":"punjab-police-raided-sirsa-in-case-of-theft-seized-parts-of-vehicles-sirsa-news-c-21-1-54526-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: चोरी के मामले में पंजाब पुलिस ने सिरसा में मारा छापा,गाड़ियों के पार्ट कब्जे में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: चोरी के मामले में पंजाब पुलिस ने सिरसा में मारा छापा,गाड़ियों के पार्ट कब्जे में लिए
Sun, 12 Feb 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पांच फरवरी को मानसा से चोरी हुई दो गाड़ियों की लोकेशन सिरसा में ट्रेस होने पर पंजाब की मानसा पुलिस ने शहर के सतनाम चौक क्षेत्र में छापा कार्रवाई की। इस दौरान खाली प्लाॅट में मिले गाड़ियों के कई हिस्सों को पुलिस ने कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई।
मानसा पुलिस ने रविवार शाम को शाह सतनाम चौक के समीप गली कालड़ा स्वीट्स में दबिश दी और चोरी करने वालों के ठिकाने खंगाले। इस दौरान गाड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस को नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने खाली प्लॉट में गाड़ी के इंजन व कुछ हिस्से को कब्जे में लिया। मानसा थाना के एएसआई सुखमंद्र सिंह ने बताया कि पांच फरवरी को मानसा से दो गाड़िया चोरी हुई थी, जिसकी तलाश करने के लिए वे सिरसा आए हैं।