फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   public get harrassment for vote

वोट बनवाने के लिए भटकते रहे

Sun, 09 Mar 2014 11:08 PM IST
सिरसा।
सिरसा। Updated Sun, 09 Mar 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
चुनाव विभाग की ओर से रविवार को बूथ स्तर पर लगाई जाने वाली मतदाता चौपाल में कई बूथों पर कर्मचारी पहुंचे ही नहीं। मतदाता बूथों पर चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन



 कर्मचारियों की गैर हाजिरी के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। बूथों पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की ड्यूटी तो लगाई गई थी, पर वे घरों में ही आराम फरमाते रहे। इतना ही नहीं कहीं पर तो छात्र को बैठा कर ही बीएलओ का काम सौंप दिया गया।
    
चुनाव आयोग ने मतदाताओं के नामों में त्रुटियां, पता बदलने, सूची में नाम न होने पर फार्म भरवाने, नए वोट के लिए आवेदन कराने आदि कामों के लिए नौ मार्च को सभी बूथों पर मतदाता चौपाल आयोजित करने का फैसला लिया था। चौपाल में बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


चौपाल का समय सुबह नौ बजे से शाम के पांच बजे तक निर्धारित किया गया था। बीएलओ को निर्देश दिए गए थे कि व अपने-अपने बूथों पर वोटर लिस्ट चस्पा कर दें ताकि लोगोें को अपने वोट से संबंधित जानकारी मिल सके। शहर में कई बूथों पर दोपहर तक भी कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बूथों पर नहीं पहुंचे बीएलओ
-साढ़े 11 बजे तक पुलिस लाइन स्थित बूथ पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था।
-हुडा सेक्टर स्थित बूथ नंबर 23 व 24 में भी 12 बजे तक बीएलओ नहीं पहुंचा था। शिकायत के बाद अधिकरियों ने आनन-फानन में चुनाव विभाग के सेवादार के बेटे को बूथ पर भेज दिया। नाम ठीक करवाने व वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए बूथों पर पहुंचे लखविंद्र सिंह, सुरेंद्र कौर, शकुंतला रानी, परमजीत सिंह आदि ने बताया कि वे सुबह नौ बजे से बूथ पर पहुंच गए थे।  


डीसी ने किया मतदान केंद्रों का दौरा
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अंशज सिंह ने रविवार को अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर नए वोट बनाने के कार्य का निरीक्षण किया।
वे चतरगढ़पट्टी के मतदान केेंद्र, 9,10, 11, 12 , 13 पर पहुंचे। उपमंडलाधिकारी  मनजीत सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार मेहरा भी उनके साथ थे। उन्होंने अधिकरियों को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी सुविधाएं सभी मतदान केंद्रों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed