फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest for irrigation water

Sirsa News: रानियां के छह गांवों में सिंचाई के पानी का संकट, किसानों ने दिया धरना

Tue, 25 Aug 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 25 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
protest for irrigation water
सिरसा। सिंचाई विभाग में किसान नेता प्रदर्शन करते  हुए।  किसान नेता 
सिंचाई विभाग से की पत्थर वाली पाइपलाइन व अवैध मोटर हटाने की मांग
विज्ञापन

जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
फोटो -- 21
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रानियां क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने मंगलवार को सिंचाई विभाग के कार्यालय पर धरना दिया। कांग्रेस नेता वीरभान मेहता की अगुवाई में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों के प्रतिनिधिमंडल को एक्सईएन संदीप शर्मा ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
किसान पाल सिंह, रमेश कुमार, गुरभेज सिंह सरपंच नाईवाला, विनोद ग्रोवर, सुलखन सिंह, अर्जुन राम, बलकार सिंह बालासर, कृष्ण गोदारा महम्मदपुर, ज्ञान चांद नंबररदार खाजाखेड़ा आदि ने कहा कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र के गांवों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

पानी नहीं पहुंचने के कारण फसलों के प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन की बेरुखी से परेशान किसानों ने कई दफा जिला प्रशासन, सिंचाई और बिजली निगम में गुहार लगाई लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभान मेहता और किसान कालू राम गोदारा ने बताया कि रानियां खंड के फतेहपुरिया, महम्मद पुरिया, कुस्सर, बालासर, नाईवाला और खाजाखेड़ा गांवों में सिंचाई के पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। खेतों में समय पर पानी नहीं पहुंचने से फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
ऐसे में किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घग्गर नाईवाला खरीफ चैनल में 2 बार फ्लडी पानी आ चुका है मगर कई गांवों में अब तक घग्गर का पानी नही आया है।
इस बारे में कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं। हर बार आश्वासन मिला है। हम सबको फलडी नहर का पानी दिलवाया जाये। अबकी बार बारिश भी कम हुई है। फसलें सूख रही हैं। अगर मांग जल्द पूरी नहीं होती है तो किसान प्रदर्शन करेंगे व सीएम को सिरसा आने पर काले झंडे दिखाएंगे।
पाइपलाइन को हटाने का काम करे प्रशासन
किसानों ने कहा कि गांवों में कई किसान बड़ी-बड़ी पाइपलाइन बिछाकर व मोटर लगाकर पानी ले रहे हैं। उन पाइपों को हटाने का काम प्रशासन ने पहले किया था मगर सही से कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण टेल पर बसने वाले गांव को फ्लडी पानी नहीं मिल रहा है। आज महज सांकेतिक धरना लगाया गया। इस साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो आगे बड़ा धरना देंगे ओर सिंचाई विभाग का घेराव भी करेंगे।

एक्सईएन ने समाधान का दिया आश्वासन
धरने के बाद किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन संदीप शर्मा और एसडीओ धर्मपाल से मुलाकात की। उन्होंने मौजूदा हालात के संबंध में उन्हें अवगत करवाया। किसानों ने अधिकारियों से मांग की कि प्रभावित गांवों तक पर्याप्त मात्रा में सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed