{"_id":"6ac920957b5591a41506975f","slug":"protest-at-jantar-mantar-today-over-500-opposition-leaders-and-workers-detained-before-march-to-delhi-taken-into-custody-in-dabwali-sirsa-news-c-128-1-sir1004-166475-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आज, दिल्ली कूच से पहले 500 से ज्यादा विपक्षी नेता-कार्यकर्ता नजरबंद, डबवाली में हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आज, दिल्ली कूच से पहले 500 से ज्यादा विपक्षी नेता-कार्यकर्ता नजरबंद, डबवाली में हिरासत में लिए
Fri, 09 Oct 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली कूच से पहले कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेती पुलिस।
सिरसा-डबवाली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विपक्षी दलों के प्रदर्शन से पहले जिले में पुलिस कार्रवाई तेज हो गई। शुक्रवार को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े 500 से ज्यादा नेताओं व कार्यकर्ताओं को उनके ठिकानों पर नजरबंद किया गया।
वहीं मंडी डबवाली में डबवाली में कांग्रेसी नेता जग्गा सिंह बराड़, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष सगनदीप सिंह, पार्षद समनदीप बराड़, पार्षद प्रतिनिधि भोला सिंह और विक्की भाऊ को हिरासत में लिया गया।
आरोप है कि पुलिस की यह कार्रवाई प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए की गई। सिरसा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सह सचिव तिलक राज विनायक, आम आदमी पार्टी के नेता दारा सिंह दमदमा को घर में नजरबंद किया गया।
विज्ञापन
लोकतांत्रिक अधिकार दबाने का आरोप : कांग्रेस नेता जग्गा सिंह बराड़ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने मौके पर बैठकर प्रदर्शन किया और बाद में पैदल दिल्ली की ओर बढ़ने लगे।
आरोप है कि पुलिस ने पीसीआर और अन्य वाहनों से उन्हें हिरासत में लेकर सिटी थाने पहुंचाया। बराड़ ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना और सरकार से सवाल पूछना नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है। राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर निष्पक्ष जांच और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है।