{"_id":"6ad79d20a41dc660ee08bfa0","slug":"protest-against-the-privatization-of-the-electricity-corporation-statewide-strike-from-tomorrow-sirsa-news-c-128-1-sir1013-167134-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बिजली निगम के निजीकरण का विरोध, कल से प्रदेशव्यापी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बिजली निगम के निजीकरण का विरोध, कल से प्रदेशव्यापी हड़ताल
Tue, 20 Oct 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
सरकार का पुतला लेकर नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी।
सिरसा। बिजली वितरण के निजीकरण के विरोध में हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को सिरसा सर्कल में प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने सरकार का पुतला फूंका।
कर्मचारियों ने गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी इलेवन पावर को 25 साल के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने का फैसला वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारी सुरेश मंगल ने कहा कि इससे सरकारी बिजली निगमों, विशेषकर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। कर्मचारियों ने नौकरी की सुरक्षा और उपभोक्ताओं के हितों पर भी चिंता जताई।
संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन तेज करने की घोषणा की है। 21 अक्तूबर को सुबह 11 बजे सभी सब-डिविजनों में एचईआरसी के आदेश की प्रतियां जलाई जाएंगी। इसके बाद 22 से 24 अक्तूबर तक प्रदेशव्यापी हड़ताल होगी।
विज्ञापन
सिरसा में सिटी और इंडस्ट्रियल एरिया सब-यूनिट संयुक्त प्रदर्शन करेंगी। सब-अर्बन और टीएल सब-यूनिट भी मिलकर कार्यक्रम आयोजित करेंगी। प्रदर्शन में सर्कल सचिव सतिंदर मोंगा, मदन कंबोज, सीताराम सोनी, मीत चंद, सतवीर, राकेश जांगड़ा, जसपाल, अमरीक, धर्मेंद्र जेई और राय सिंह मौजूद रहे।