फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest against punjab cm on 19

19 को पंजाब के सीएम के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन : औलख

Mon, 16 Mar 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
protest against punjab cm on 19
मीडिया से बातचीत करते प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख।
शहीद भगत सिंह स्टेडियम से जुलूस निकालकर डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन
विज्ञापन



फोटो 15


संवाद न्यूज एजेंसी


सिरसा। भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा है कि किसान आंदोलन भाग-2 को कुचलने और किसानों का सामान चोरी किए जाने की घटना को एक वर्ष पूरा होने पर 19 मार्च को सिरसा में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान लघु सचिवालय में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला जलाया जाएगा।



सोमवार को बीकेई कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए औलख ने बताया कि वीरवार 19 मार्च को सुबह जिले के किसान बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में एकत्रित होंगे। यहां से किसान भगवंत मान का पुतले के साथ जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचेंगे और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम किसानों-मजदूरों की मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

औलख ने कहा कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 401 दिनों से शांतिपूर्ण चल रहे किसान आंदोलन भाग-2 को 19 मार्च 2025 को पंजाब सरकार ने केंद्र के इशारे पर जबरन समाप्त कर दिया था। इस दौरान किसानों की ट्रालियों सहित सामान भी लूट लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अंग्रेज सिंह कोटली, सुभाष झोरड़, गुरप्रीत सिंह संधू और मास्टर पाली राम सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।


कई गांवों के किसानों को नहीं मिला मुआवजा
औलख ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बार-बार अनियमितताएं सामने आ रही हैं। क्रॉप कटिंग के समय गांव को इकाई मानने की बजाय किसान को इकाई माना जाए, ताकि खराब फसल का सही मुआवजा मिल सके। उन्होंने बताया कि खरीफ 2025 में भारी बारिश, जलभराव और बाढ़ से सिरसा जिले में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ लेकिन कई गांवों के किसानों को न तो मुआवजा मिला और न ही बीमा क्लेम।



कुछ किसानों को प्रीमियम ही वापस कर दिया गया
औलख ने कहा कि कई किसानों के खातों से बीमा प्रीमियम पूरे रकबे का काट लिया गया जबकि क्लेम केवल 1-2 एकड़ का जारी किया गया। इसके अलावा, कुछ किसानों को बीमा क्लेम के बजाय प्रीमियम ही वापस कर दिया गया।




बेहतर बीज उपलब्ध कराने की मांग
औलख ने नहरों में पानी की अनियमित आपूर्ति, घग्घर नदी की खुदाई, हिसार घग्घर ड्रेन की समस्या, धान खरीद में कथित घोटाले और बीटी कॉटन के बेहतर बीज उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed