{"_id":"65e20e126c0fc9cd91040942","slug":"protest-against-cutting-of-khejri-tree-on-village-asa-allotment-road-sirsa-news-c-128-1-sir1002-116044-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव आसाखेड़ा रोड पर खेजड़ी का पेड़ काटने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव आसाखेड़ा रोड पर खेजड़ी का पेड़ काटने का विरोध
Fri, 01 Mar 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। अज्ञात लोगों ने शुक्रवार को गांव आसाखेड़ा रोड पर खेजड़ी का एक पेड़ जड़ से काट दिया। इससे बिश्नोई समाज में रोष फैल गया। जंडवाला बिश्नोइयां के निवासी राजेंद्र कुमार धतरवाल ने समाज के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे समाज के लोगों ने वन विभाग के अधिकारी रणजीत कुमार को सूचित किया।
बिश्नोई सभा की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष कुलदीप कुमार जादूदा, बिश्नोई जीव रक्षा सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत बिश्नोई समेत बिश्नोई समाज के लोगों ने प्रशासन से पेड़ काटने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पेड़ों से हमें प्राण वायु मिलती है। पेड़ हमें बहुत कुछ देते हैं लेकिन हमसे लेते कुछ भी नहीं हैं। गुरु जंभेश्वर भगवान पर आस्था रखने वाला बिश्नोई समाज सदियों से पर्यावरण संरक्षण रक्षा के लिए समर्पित है। इस समाज के नियम संख्या 19 के मुताबिक हरा वृक्ष नहीं काटना चाहिए। इसलिए बिश्नोई समाज पेड़ों की रक्षा करता रहा है।