{"_id":"621bb87e9ba46212276f7214","slug":"program-on-guru-gaddi-day-in-the-dera-today-the-followers-are-waiting-for-guru-darshan-sirsa-news-hsr6254267148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरे में गुरु गद्दी दिवस पर कार्यक्रम आज, अनुयायियों को गुरु दर्शन की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरे में गुरु गद्दी दिवस पर कार्यक्रम आज, अनुयायियों को गुरु दर्शन की आस
विज्ञापन
सिरसा डेरा में दीपमाला करते अनुयायी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के दूूसरे गद्दीनशीन शाह सतनाम महाराज का सोमवार को गुरु गद्दी दिवस है। हर वर्ष होने वाले इस बड़े आयोजन की खास बात यह है कि इस बार डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह जेल से बाहर फरलो पर हैं। ऐसे में अनुयायियों को उम्मीद है कि डेरा मुखी वीडियो कॉल से जुड़ेंगे और अपना संदेश भी देंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। जहां डेरे में एक ओर व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाकर परिसर को चकाचक बना दिया। वहीं दूसरी ओर रात्रि के समय डेरा अनुयायी दीप मालाओं से अपने घर, प्रतिष्ठान और डेरे को सजाते हैं।
सोमवार को डेरे में गुरु गद्दी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वहां नाम चर्चा होगी और बीमारों के इलाज के लिए सहायता दी जाएगी। इसके अलावा पोषक आहार भी वितरित किया जाएगा। डेरा मुखी की ओर से नामित 138 कार्यों को करने के लिए डेरा अनुयायी जुटे हैं। इस बार डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर हैं। ऐसे में अनुयायियों को उम्मीद है कि डेरा मुखी गुरु गद्दी दिवस पर होने वाले बड़े आयोजन में ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करेंगे। यदि कुछ न हो पाया तो कम से कम एक वीडियो संदेश तो डेरा मुखी की ओर से अवश्य आएगा ही। ऐसा अनुयायियों का मानना है।
20 दिन से चल रहा सफाई अभियान, रात को बिजली की लड़ियों से जगमगाता है डेरा
डेरा मुखी गुरमीत सिंह को 7 फरवरी को फरलो मिली थी। इसके बाद डेरा अनुयायियों में जोश का संचार हुआ। 28 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर डेरा अनुयायियों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी थी। प्रतिदिन व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। रात्रि के समय दीप मालाओं और बिजली की लड़ियों से अनुयायियों ने अपने घर, प्रतिष्ठान और डेरा को सजाया।
विज्ञापन
अखंड सिमरन में चल रहा डेरा मुखी के दर्शन के लिए जाप
डेरा अनुयायियों की ओर से समय-समय पर अखंड सिमरन किया जाता है। कभी किसी मन्नत को पूरा करने के लिए तो कभी किसी मन्नत के लिए। इस बार डेरा मुखी बाहर आए तो अनुुयायियों ने दर्शन के लिए अखंड सिमरन शुरू किया हुआ है। सिरसा खंड के अनुयायियों की ओर से ब्लॉक स्तर पर अखंड सिमरन का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके तहत किसी एक अनुयायी के घर पर सिमरन का कार्यक्रम रखा जाता है जो कई दिन तक बिना रुके चलता रहता है।
डेरा में गुरु गद्दी दिवस पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में नाम चर्चा होगी और अन्य परोपकारी काम भी किए जाएंगे। डेरे में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा चुका है और रात्रि के समय अनुयायी दीपमाला और दिए जलाकर खुशी मना रहे हैं।
- जितेंद्र खुराना, प्रवक्ता, डेरा सच्चा सौदा, सिरसा।