{"_id":"6834b24925e5e594e50a8f3c","slug":"prof-vijay-kumar-became-the-vice-chancellor-of-cdlu-said-focus-will-be-on-students-and-research-work-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138467-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू के कुलपति बने प्रो विजय कुमार, बोले - छात्रों और शोध कार्यों पर होगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू के कुलपति बने प्रो विजय कुमार, बोले - छात्रों और शोध कार्यों पर होगा फोकस
Mon, 26 May 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 26 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीडीएलयू कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार।
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के नये कुलपति रेवाड़ी के इंदिरा गांधी मीरपुर विश्वविद्यालय रेवाड़ी के फिजिक्स के प्रो. विजय कुमार होंगे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा सोमवार को इस संबंध में पत्र जारी किया गया। वर्तमान समय में प्रो. विजय कुमार इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में डीन अकादमिक अफेयर्स, डीन स्टूडेंट वेलफेयर और डीन फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंस का कार्यभार संभाले हुए थे। बातचीत में कुलपति ने बताया कि उनकी प्राथमिकता छात्रों और शोध कार्यों पर रहेगी।
कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार ने बातचीत में कहा कि सीडीएलयू को लेकर उनकी पहली प्राथमिकता छात्र और स्टाफ की रहेगी। छात्रों को बेहतर सुविधा और पढ़ने का माहौल मिले। स्टाफ से विश्वविद्यालय की कार्य प्रणाली को बेहतर तरीके से चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी विद्यालय में होने वाले शोध कार्यों का बड़ा महत्व होता है। समाजहित की दिशा में शोध होने चाहिए ताकि आमजन को उनका फायदा मिल सके। यही हमारा मकसद शोध कार्यों को लेकर रहेगा कि उनका लाभ आमजन तक पहुंचे। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि प्रबंधन को बेहतर तरीके से चलाया जा सके।
डॉ. विजय के पास शिक्षण का 28 वर्षों का अनुभव
बता दें कि प्रोफेसर विजय कुमार मोहाली के रहने वाले हैं। प्रोफेसर विजय कुमार ने एनआईटी, कुरुक्षेत्र से भौतिकी में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला से एमएससी (भौतिकी) एवं पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बीटेक (इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट) प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। उनका शोध क्षेत्र ठोस अवस्था उपकरण (Solid State Devices), सोलर सेल एवं नैनो टेक्नोलॉजी है। डॉ. विजय के पास शिक्षण का 28 वर्षों का अनुभव है। 11 वर्षों से अधिक समय से वे प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वे श्री एलएन हिंदू कॉलेज, रोहतक में प्राचार्य तथा आईकेजी पीटीयू, मोहाली में रजिस्ट्रार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 105 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं व सम्मेलनों में प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. विजय कुमार को “बेस्ट प्लानर ऑफ द ईयर” (2005), “युवा रेड क्रॉस उत्कृष्टता पुरस्कार” (2018-19), “रक्तदाता सेवा सम्मान” (2019) और कोविड महामारी के दौरान सेवाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा “प्रशंसा पत्र” (2020) से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
ये रहेगी चुनौती
- शिक्षकों की आपसी खींचतान को खत्म करना, सकारात्मक दिशा में कार्य शुरू करवाना।
- विवि में छात्रों की समस्याओं को समाधान करना, हॉस्टल में अन्य सुविधाओं की समस्याएं रहती हैं।
- लॉ कॉलेज में बिगड़े हुए हालातों में सुधार करना।
- महिला प्रोफेसर के साथ उत्पीड़न मामले में निष्पक्ष जांच करवाना।
- अनुबंधित और पार्ट टाइम शिक्षकों की समस्या का समाधान करना।
- विवि की वित्तीय हालत में सुधार करना जो बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है।
- विवि के अंदर राजनीतिक हस्तक्षेप को खत्म करना।
- विवि के परीक्षा परिणाम नियमित रूप से समय पर जारी हो।
- शोध कार्य के बिगड़े हालात में सुधार करना।