फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Procession taken out on the occasion of Shri Shyam's birth anniversary

Sirsa News: श्री श्याम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the occasion of Shri Shyam's birth anniversary
सिरसा।अनाज मंडी ​स्थित श्याम बगीची में शोभायात्रा के दौरान सजाया हुआ दरबार। ट्रस्ट
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय श्री श्याम जन्मोत्सव के तहत शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्री श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि बाबा श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर रविवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाबा श्याम को फूलों से सुसज्जित रथ में विराजमान किया गया। मंदिर के पुजारियों की ओर से ध्वजा पूजन करवाया गया। ध्वजा पूजन मंदिर की सदस्य भावना बहन ने परिवार सहित किया। इसके बाद बाबा श्याम की आरती की गई। बाद में शोभायात्रा श्याम बगीची से रवाना हुई। शोभायात्रा में 1100 से अधिक निशान हाथों में लिए महिला एवं पुरुष शामिल थे।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में अनेक झांकियां भी शामिल थी। श्यामप्रेमी डीजे पर बज रही भजनों की धुनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन जनकराज शेरपुरा सहित अनेक गणमान्य श्याम बाबा के रथ के साथ चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा यात्रा अनाज मंडी श्याम बगीची से आरंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए श्याम बगीची में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के बगीची परिसर में पहुंचने के बाद बाबा श्याम की आरती की गई और बाबा श्याम को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed