फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Problem of encroachment in markets raised in Samadhan Cell camp

Sirsa News: समाधान प्रकोष्ठ शिविर में उठी बाजारों में अतिक्रमण की समस्या

Thu, 13 Jun 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 13 Jun 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Problem of encroachment in markets raised in Samadhan Cell camp
सिरसा। शहर के फुटपाथ से लेकर सड़कों पर किए जा रहे अतिक्रमण की समस्या अब डीसी दरबार तक पहुंच गई है। उपायुक्त के समस्या समाधान शिविर में शहर के अतिक्रमण को मुद्दा उठाने के बाद अब नगर परिषद के अधिकारियों ने इस दिशा में कार्य योजना बनानी शुरू कर दी है। नगर परिषद अधिकारियों की ओर से टीमों का गठन किया जा रहा है। जो शहर में नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने का कार्य करेगी। जिससे शहर के मुख्य रोड व बाजारों में जाम की स्थिति पैदा नहीं हो।
विज्ञापन

वहीं उपायुक्त को सौंपी शिकायत में शिकायतकर्ता बलदेव राज ने नगर परिषद की सफाई शाखा के कर्मचारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए थे। इस मामले में उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बता दें कि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह स्वयं कई बार बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए उतरे हैं। व्यापारियों को समझाने के साथ-साथ सामान उठाने की कार्रवाई को भी अंजाम दिया गया है, लेकिन टीम द्वारा नियमित रूप से कार्रवाई न करने के कारण दुकानदार व अन्य लोग अतिक्रमण पुन: कर लेते हैं। जिस कारण अतिक्रमण हटाने का अभियान शहर में पूर्ण नहीं हो पाता है। अभियान कामयाब न होने की एक वजह यह भी है कि इसमें सफाई शाखा के अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी होती है। जिन्हें शहर की सफाई व्यवस्था भी देखनी होती है। जिस कारण अभियान बीच में ही बंद हो जाता है।
विज्ञापन

इन जगहों पर है अतिक्रमण
- सरकुलर रोड
- बिश्नोई मंदिर मार्केट रोड
- गीता भवन वाली गली
- मीना बाजार
- पालिका बाजार
- रोड़ी बाजार
- जनता भवन रोड
- बेगू रोड
- रानियां रोड आदि।
रेहड़ी फडी वालो को जगह मिले तो अतिक्रमण 50 प्रतिशत हो कम
प्रदेश सरकार को शहर में स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने थे। इनके तहत रेहड़ी फड़ी वालों को जगह दी जानी थी। अभी तक यह प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है। अभी जगहों का निर्धारण तक नहीं हुआ है। इस कारण शहर के मुख्य फुटपाथ, सड़कों के साथ-साथ और बाजारों में बड़े स्तर में रेहड़ी फड़ी वाले खड़े नजर आते हैं। जिनके कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। अकेले बिश्नोई मंदिर मार्केट, सालासर मंदिर, सरकुलर रोड और जनता भवन रोड पर सबसे ज्यादा रेहड़ी वालों के कारण जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
अतिक्रमण को लेकर विशेष तौर योजना बनाई जा रही है। विशेष टीमों का गठन कर जल्द ही शहर में कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस बार नियमित तौर पर अभियान चलाया जाएगा।
-जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed