फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Private ambulance driver who took to vandalism

तोड़फोड़ पर उतरे प्राइवेट एंबुलेंस संचालक

Thu, 11 Feb 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Private ambulance driver who took to vandalism

हड़ताल पर बैठे प्राइवेट एंबुलेंस संचालक हड़ताल के तीसरे दिन बदमाशी पर उतर आए। प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों ने बुधवार को पंजाब की तरफ एक व्यक्ति का शव लेकर आ रही एंबुलेंस में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


एंबुलेंस संचालकों ने एंबुलेंस चालक को धमकाया और धमकी दी। इसके बाद शव के वारिसों ने एंबुलेंस संचालकों के पैर पकड़े तो उन्होंने एंबुलेंस को आगे जाने दिया।
विज्ञापन


मृतक के वारिसों की आंखों में आंसू और उनका गिड़ गिड़ाना देखकर राहगीरों का दिल भी भर आया। राहगीरों ने एंबुलेंस संचालकों से कहा कि ये इंसानियत नहीं हैवानियत है। भगवान को क्या जवाब दोगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एंबुलेंस में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव पीरखेड़ा का 32 वर्षीय बंसीलाल बीमारी के कारण जयपुर के अस्पताल में भर्ती था। उसने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया।

मृतक के शव को जयपुर से एंबुलेंस में डालकर उसका भाई प्रदीप, फूंफा और एक अन्य सदस्य अपने गांव पीरखेड़ा में लेकर आ रहे थे।

जब डबवाली रोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रही एंबुलेंस को देखकर हड़ताल पर बैठे निजी एंबुलेंस चालक भड़क गए। रोड जाम करते हुए गाड़ी को रुकने का इशारा किया।

चालक ने एंबुलेंस रोक दी। उसके बाद सभी हड़ताली एंबुलेंस संचालकों विवाद करने लगे। आखिर में बात बढ़ गई और एंबुलेंस चालकों ने लोहे की राड से उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। जब शहर के लोग बीच बचाव करने आए तो उन्होंने एंबुलेंस को जाने दिया।


हमने नहीं की तोड़ फोड़
हमने एंबुलेंस रोकी थी लेकिन तोड़फोड़ नहीं की। पंजाब से आई एंबुलेंस के चालक को हमने समझाया कि भाई हम तो नरम है लेकिन आगे गर्भ विचारधारा के लोग मिलेंगे। इसलिए एंबुलेंस आगे मत ले जाओ। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस को आगे जाने दिया। हमने केवल समझाया, तोड़फोड़ नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed