फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Prime Minister met old colleagues, inquired about his and his family's well-being

Sirsa News: पुराने साथियों से मिले प्रधानमंत्री, उनका और परिवार का हाल चाल जाना

Sun, 19 Nov 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister met old colleagues, inquired about his and his family's well-being
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। राजस्थान के तारानगर में आयोजित चुनावी रैली में जाने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11:20 बजे सिरसा वायुसेना स्टेशन पहुंचे। यहां पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने पुराने साथी मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा और फतेहाबाद के जिला प्रभारी देव कुमार का हाल चाल जाना और परिवार के बारे में पूछा। ठीक पांच मिनट के बाद 11:25 बजे वे राजस्थान के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिरसा में कई बार आए हैं। वर्ष 2000 के आस पास जब वह हरियाणा के प्रभारी थे, तब भी वे सिरसा आए थे। हमने मिलकर साथ कार्य किया है। उस दौरान फतेहाबाद के जिला प्रभारी देव कुमार भी हमारे साथ थे। उनके आज मिलना बेहद सुखद रहा है और खुशी हुई है। उनके कहने पर ही मैंने सिरसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उन्होंने बताया कि चंद मिनट ही उनसे बात हो पाई, क्योंकि वक्त बहुत कम था। मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री तारानगर चुनावी रैली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा आदित्य देवीलाल, प्रदेश सचिव भाजपा सुरेंद्र आर्य,जिला प्रभारी अमरपाल राणा, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, उपायुक्त पार्थ गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री के लिए नाश्ते में लक्ष्मी स्वीट्स की मिठाइयां और नमकीन भेजा
फोटो- 27
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब प्रदेश प्रभारी थे तो वह सिरसा आते रहे थे। ऐसे में रविवार को उनके सिरसा पहुंचने पर विशेष रूप से नाश्ता तैयार करवाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके साथ आए स्टाफ के लिए जिला प्रशासन ने लक्ष्मी स्वीट्स से विशेष तरह के पकवान बनाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में पकवान तैयार किए गए। इनमें विशेष रूप से खाखरा, फाफड़ा, मुरमुरे, गुंद की पिनी, काजू कतली, मलाई बर्फी, इमरती तो नमकीन में प्याज कचौड़ी, ड्राई फ्रूट समोसे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed