फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Prepare students according to the demands of the industrial world: Vice Chancellor Vineet Garg

विद्यार्थियों को औद्योगिक जगत की मांग के अनुरूप तैयार करें : कुलपति विनीत गर्ग

Tue, 31 Dec 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 31 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Prepare students according to the demands of the industrial world: Vice Chancellor Vineet Garg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति विनीत गर्ग ने सोमवार को अपने कार्यालय में विभिन्न संकायों के अधिष्ठाताओं एवं निदेशकों के साथ बैठक की। उन्होंने विद्यार्थियों को औद्योगिक जगत की मांग के अनुरूप तैयार करने के लिए प्राध्यापकों को प्रेरित किया।
कुलपति ने कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उच्चतर शिक्षण संस्थानों विशेषकर महाविद्यालयों की कैपेसिटी बिल्डिंग की दिशा में आगे बढ़ना समय की मांग है। सीडीएलयू सहित इससे संबंधित महाविद्यालयों को भी सशक्त किया जाए, ताकि एनईपी के उद्देश्यों अनुसार विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान की जा सके। उनके संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास किया जा सके। उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं और उनका विद्यार्थियों के हित के लिए प्रयोग करने के बारे में जानकारी प्राध्यापकों से ली।
विज्ञापन


विनीत गर्ग ने कहा कि उच्चतर शिक्षण संस्थान समाजहित को ध्यान में रखकर कार्य करें और आउटरीच कार्यक्रमों को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि किसी भी उच्चतर शिक्षण संस्थान की पहचान वहां के विद्यार्थियों और शोध गतिविधियों से होती है। तकनीक तथा शैक्षणिक संसाधनों को सांझा करके बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। कुलपति ने डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ब्रोशर का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुलसचिव डा. राजेश कुमार बंसल ने विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में कुलपति को अवगत करवाया। बैठक में शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार गहलावत, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर राजकुमार, डीन यूएसजीएस प्रोफेसर सुशील कुमार, डीन ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रोफेसर आरती गौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed