{"_id":"68092a3733aa7dec540b673b","slug":"preparations-for-cyclothon-are-in-the-final-stage-nagar-adhikari-reviewed-and-gave-instructions-sirsa-news-c-128-1-svns1027-136768-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: साइक्लोथॉन की तैयारियां अंतिम चरण में, नगराधीश ने समीक्षा कर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: साइक्लोथॉन की तैयारियां अंतिम चरण में, नगराधीश ने समीक्षा कर दिए निर्देश
Wed, 23 Apr 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में ग्रामीणों को साइक्लोथॉन को लेकर जागरूक करती भजन मंडली। स्रोत : प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित राज्यव्यापी साइक्लोथॉन 26 अप्रैल को सिरसा जिले में प्रवेश करेगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को नगराधीश यश मलिक की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभागीय कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।
नगराधीश ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि साइक्लोथॉन के रूट पर यातायात प्रबंधन, एंबुलेंस सेवा, पेयजल व्यवस्था, विश्राम स्थलों पर जरूरी सुविधाएं और सुरक्षा के समुचित प्रबंध समय पर पूरे कर लिए जाएं।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड़, डीआईपीआरओ रामनाथ, डीआईओ सिकंदर, ट्रैफिक मैनेजर सुधीर कुमार, जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह, बीडीपीओ अमन मित्तल, एसडीओ सुरेश कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -
बिजली विभाग ने किया पेड़ों की छंटाई का कार्य
साइक्लोथॉन की तैयारियों के तहत बिजली विभाग द्वारा पेड़ों की छंटाई और विद्युत लाइनों की मरम्मत का कार्य आरंभ किया गया है। बुधवार को उपायुक्त आवास से लेकर खेल स्टेडियम के गेट तक पेड़ों की छंटाई की गई, ताकि साइकिल यात्रा के मार्ग में किसी प्रकार की रुकावट न आए और प्रतिभागियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
-- -
जनसंपर्क टीम ने गांवों में किया जनजागरण अभियान
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में जाकर साइक्लोथॉन के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। गांव बिज्जूवाली, रामगढ़, रत्ताखेड़ा और राजपुरा में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को नशे के खिलाफ चल रही इस साइकिल यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। लीडर भजन पार्टी जुगती राम और सदस्य अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा यह साइक्लोथॉन पूरे हरियाणा में आयोजित की जा रही है। यह यात्रा 26 अप्रैल को सिरसा में प्रवेश करेगी और 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इसे हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने गांव के युवाओं को इस यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और हरियाणा उदय पोर्टल पर पंजीकरण कर नशे के खिलाफ इस अभियान का हिस्सा बनें।