फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Preparation of NAP to collect property tax, notices will be sent to 500 defaulters

प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए नप की तैयारी, 500 बकायेदारों को भेजे जाएंगे नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Preparation of NAP to collect property tax, notices will be sent to 500 defaulters
नगर परिषद में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर जानकारी हासिल करते लोग। - फोटो : Sirsa
सिरसा। डीसी के आदेश पर प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने प्लान तैयार कर लिया है। शहरवासियों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया गया है। डीसी ने कहा है कि 500 बड़े डिफाल्टर प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों को नोटिस जारी किए जाए। इतना ही नहीं जो टैक्स अदा ना करे, उसकी प्रॉपर्टी भी सील की जाए। इस पर नप प्रशासन ने अब तक 75 नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी अनीश यादव के पास नगर परिषद डीएमसी का चार्ज आने के बाद उन्होंने अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने समीक्षा की और पूछा कि आखिर प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली क्यों नहीं हो पा रही है। साथ ही आदेश जारी किए कि जल्द से जल्द प्रॉपर्टी टैक्स वसूल किया जाए। इसके बाद नगर परिषद के ईओ संदीप मलिक ने भी संबंधित कर्मचारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए। अब नप प्रशासन ने प्रॉपर्टी टैक्स अदा ना करने वालों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। ऐसे 500 लोगों की सूची तैयार करके नोटिस जारी किए जाएंगे जो समय पर प्रॉपर्टी टैक्स अदा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

ईओ ने की समीक्षा, बड़ी इमारत सील करने की प्लानिंग
शुक्रवार को भी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने समीक्षा की कि अब कितने प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी हो चुकी है। इतना ही नहीं कर्मचारियों को आदेश दिए कि ऐसी बड़ी इमारतों की लिस्ट लाओ जो लंबे समय से भुगतान नहीं कर रहे। ताकि उनकी बिल्डिंग सील की जा सके। उम्मीद है कि अगले हफ्ले बिल्डिंग सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी सर्वे में गड़बड़ियां भी कर रही परेशानी पैदा
नगर परिषद की ओर से नोटिस जारी होने के बाद आम नागरिक भी टैक्स की अदायगी के लिए नप कार्यालय में आने शुरू हो गए हैं। लेकिन उनकी तरफ ज्यादा बड़ी राशि बकाया नहीं है, इसलिए नप कर्मचारी उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी बुजुर्ग दंपती को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नप की ओर से ऑनलाइन सर्वे करवाया गया था जिसमें भारी खामियां सामने आ रही हैं। सर्वे कर रहे कर्मियों ने बिना लोगों से पूछे रिकॉर्ड तैयार कर दिया, जिससे अब परेशानियां पैदा हो रही हैं।

प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए बैठक ली गई है। हम सूची तैयार कर रहे हैं। अब तक 75 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जो प्रॉपर्टी टैक्स अदा नहीं करेगा, उसकी बिल्डिंग भी सील की जाएगी।
- संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed