{"_id":"6245e68d389d9666393b5b5e","slug":"preparation-for-prevention-of-dengue-health-department-wrote-letter-to-public-health-and-city-council-sirsa-news-hsr627993121","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की रोकथाम की तैयारी, जन स्वास्थ्य और नगर परिषद को स्वास्थ्य विभाग ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की रोकथाम की तैयारी, जन स्वास्थ्य और नगर परिषद को स्वास्थ्य विभाग ने लिखा पत्र
विज्ञापन
सिरसा। डेंगू और मलेरिया के मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। सीवरेज का पानी ओवरफ्लो रोकने, खुले में पानी जमा होने से रोकने, पाइप लाइन लीकेज बंद व साफ सफाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है। लंबे समय से पानी एक जगह पर जमा होने के कारण उन स्थानों पर मच्छर पनपते हैं। बीते वर्ष की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इस बार गंभीर है।
बीते सीजन में कोरोना के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। जिले में 639 मरीज डेंगू से ग्रस्त पाए गए थे। डेंगू का फैलाव तेजी से होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। तब 10 से अधिक डेंगू आशंकितों की मौत भी हो गई थी। विभाग ने अब पहले से बेहतर इंतजाम करने और समय रहते मच्छरों की रोकथाम करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा है।
लंबे समय से जमा पानी में पनपते हैं मच्छर
डेंगू के मच्छर साफ पानी और लंबे समय से जमा पानी में पनपते हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर लोगों को घर की छतों, पुराने सामान और कबाड़ में पानी जमा न होने देने और साफ सफाई करने के प्रति जागरूक किया था। वहीं सरकारी विभागों में पहुंचकर टीमों ने लारवे की तलाश भी की और संबंधित विभागों को नोटिस भी जारी किए गए थे। लेकिन इस वर्ष विभाग ने पहले से ही लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
डेंगू मच्छर का लारवा साफ और लंबे समय से जमा पानी में पनपता है। रोकथाम के लिए जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद को पत्र लिखा गया है। ताकि पाइप लाइन लीकेज होने वाले स्थानों व जमा होने वाले पानी के क्षेत्रों को समतल किया जा सके। इसके लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
- डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा ।