{"_id":"606b4a328ebc3ed4c376346c","slug":"pregnant-women-showing-video-in-laptop-sirsa-news-rtk6031080159","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप में वीडियो दिखा गर्भवती महिलाओं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप में वीडियो दिखा गर्भवती महिलाओं
विज्ञापन
पंजाब के सरहिंद में लिंग जांच मामले में जांच करते टीम के नोडल अधिकारी डॉ. बुधराम।
- फोटो : Sirsa
स्वास्थ्य विभाग सिरसा की टीम ने पंजाब के सरहिंद में दबिश देकर भ्रूण जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में महिला चिकित्सक और दो महिलाएं शामिल हैं। तीनों के खिलाफ सरहिंद थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। महिला चिकित्सक नीतिका व एक महिला दलाल प्रभजोत कौर को मौके पर टीम ने पकड़ लिया, जबकि तीसरी महिला सोनिया बांसल अभी फरार है। आरोपी महिला चिकित्सक नीतिका व दलाल प्रभजीत कौर लैपटॉप पर वीडियो दिखाकर उन्हें लड़की होने की जानकारी देती और ग्राहकों से भारी रकम वसूलती थी। सरहिंद पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
14 हजार रुपये, लैपटॉप व अन्य सामान बरामद
सिरसा से पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. बुधराम, मेडिकल अधिकारी डॉ. दीपक और आंगनबाड़ी वर्कर हरजीत कौर की टीम ने पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के नजदीक एक निजी अस्पताल में छापा मारते हुए भ्रूण जांच गिरोह को पकड़ा। टीम ने एक महिला दलाल को काबू कर उससे 14 हजार रुपये, लैपटॉप व अन्य सामान को अपने कब्जे में लिया है। नोडल अधिकारी डॉ. बुद्ध राम ने बताया कि सीएमओ सिरसा को शिकायत मिली थी कि भ्रूण लिंग जांच के नाम पर एक गिरोह चल रहा है। शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर पंजाब के सरहिंद क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के साथ संबंधित महिला दलाल से संपर्क किया गया तो उसने भ्रूण जांच के नाम पर 38 हजार रुपये मांगे। आधी राशि उसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। यह राशि सोनिया बांसल के खाते में गए। इसके बाद महिला दलाल प्रभजोत कौर ने उन्हें पटियाला बुलाया, जहां गर्भवती महिला को सरहिंद के एक अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में महिला चिकित्सक एक लैपटॉप पर वीडियो चलाकर गर्भवती महिला को लड़की होने के बारे में बता रही थी। टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
डेंटल एंड सर्जिकल अस्पताल में चल रहा था ठगी का काम
पंजाब के सरहिंद में कार्रवाई के दौरान भ्रूण जांच करने के मामले का पर्दाफाश किया गया। निजी अस्पताल के बाहर डेंटल और सर्जिकल अस्पताल होने का पोस्टर लगा है, लेकिन अंदर भ्रूण जांच करने का काम किया जा रहा था। इसके पश्चात अधिकारियों ने वीडियोग्राफी करवा पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी।